Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

    नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें एक ऐसा दूरदर्शी विचारक बताया जिन्होंने खुद को देश की सेवा में समर्पित कर दिया।

     

     

    मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का उनका दर्शन एक मजबूत राष्ट्र की ओर हमारी यात्रा को प्रेरित करता है। उनका बलिदान, आदर्श प्रगति और एकता के हमारे सामूहिक मिशन में एक मार्गदर्शक शक्ति बना हुआ है।’’

    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी रहे उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से थे। भारतीय जनसंघ से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गठन हुआ।

     

     

    मोदी दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानवतावाद’ के विचारों को अपने शासन के मॉडल के लिए प्रेरणा के रूप में अक्सर उद्धृत करते हैं।

    उपाध्याय का 1968 में निधन हो गया था।

    भाजपा के अन्य नेताओं ने भी उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी।

    पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि सेवा, सुशासन और अंत्योदय के उनके महान संकल्प भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के रूप में पथ प्रदर्शक हैं।

    नड्डा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राष्ट्रसेवा एवं समर्पण के विराट प्रतीक, एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत- शत नमन करता हूं।’’

    उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने अपने विचारों से भारतीय राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किए और उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति की समृद्धि को राष्ट्र की समृद्धि का मानक माना था।

    नड्डा ने बाद में भाजपा मुख्यालय में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘उनके महान विचार, शिक्षाएं और आदर्श जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणापुंज हैं।’’

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के विचार और सिद्धांत देशवासियों को सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

    उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘संघ के स्वयंसेवक से लेकर भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष तक, मां भारती के गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए जीवन का क्षण-क्षण खपाने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय राजनीति में अंत्योदय के सिद्धांत को स्थापित करने वाले दीनदयाल जी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। दीनदयाल जी के विचार और सिद्धांत देशवासियों को सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।’’

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका तपस्यापूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए आजीवन समर्पित रहा।

    उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र के पुनर्निर्माण की उनकी विचारधारा सदियों को प्रेरित करती रहेगी।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी का मैक्रों ने किया स्वागत
    Next Article उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार कर रही है ‘डबल ब्लंडर’: अखिलेश यादव

    Related Posts

    पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक आलम की हो रही सराहना

    पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.