Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया
    Breaking News जमशेदपुर

    टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया

    जमशेदपुर, 9 फरवरी 2025 को टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एवं अमेरिका द्वारा भारतवासियों को गैरकानूनी और अमानवीय रूप से निर्वासित करने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया!

    यह विरोध प्रदर्शन प्लाजा चौक, टेल्को (घोड़ाबांधा सब्ज़ी बाजार के समीप) आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

     

     

    इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीमान आनंद बिहारी दुबे जी उपस्थित हुए! उन्होंने कहा कि यह आंदोलन आम जनता की भावनाओं को व्यक्त करने का एक माध्यम है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार को नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए और विदेशों में बसे भारतीयों के साथ न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।

     

     

    प्रखंड अध्यक्ष श्रीमान राजेश कुमार जी ने कहा की संप्रभुता और मानवाधिकारों का उल्लंघन – अमेरिका द्वारा भारत के नागरिकों को जबरन और अमानवीय तरीके से निर्वासित किया जाना मानवाधिकारों का उल्लंघन है। भारत सरकार को अपने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कड़ा रुख अपनाना चाहिए।

    टेल्को कॉलोनी मण्डल अध्यक्ष श्रीमान देबाशीष घोष जी ने कहा की सरकार की निष्क्रियता स्पष्ट दिखाई दें रहि है,केंद्र सरकार को चाहिए कि वह अमेरिका के इस रवैये पर कड़ा विरोध जताए और अपने नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। भारत सरकार की चुप्पी और निष्क्रियता इसे और बढ़ावा दे सकती है।

     

     

    सभा में अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी बात रखी और अमेरिका की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रखने की बात कही।
    इस बिरोध प्रदर्शन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष श्रीमान आनंद बिहारी दुबे जी, प्रखंड अध्यक्ष श्रीमान राजेश कुमार जी, टेल्को कॉलोनी मण्डल अध्यक्ष श्रीमान देबाशीष घोष जी,गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष श्रीमान अतुल गुप्ता जी, नन्दलाल जी,राहुल गोस्वामी जी,राजेश चौधरी जी,विजयनत कुमार शर्मा, एस पी सिंह , नरेन्द कुमार, सतीश कुमार, संध्या ठाकुर, राजीव रंजन दयाल, महेन्द्र कुमार सिंह, अजय कुमार दास, राज कुमार वर्मा, सुनील सिंह, राजेश कुमार, बिपिन बिहारी मोहंती, राकेश कुमार, निर्भय कुमार, निरंजन सिंह, रोबिन कुमार, निर्भय कुमार, और बहुत सारे निष्ठाबान कांग्रेस के कार्येकर्ता मौजूद थे!

     

    कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसभी समस्याओं के समाधान की कुंजी हैं हमारे शाश्वत मूल्य :आरिफ मोहम्मद
    Next Article अखिलेश ने प्रयागराज में यातायात अव्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरा

    Related Posts

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    August 26, 2026

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    August 26, 2026

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.