Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एलायंस इंडिया के साहस प्रोजेक्ट के साथ मिलकर उत्थान सीबीओ ने कम्युनिटी एडवायजरी बोर्ड की मीटिंग का किया आयोजन, ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और चुनौतियों पर हुई चर्चा
    Breaking News जमशेदपुर

    एलायंस इंडिया के साहस प्रोजेक्ट के साथ मिलकर उत्थान सीबीओ ने कम्युनिटी एडवायजरी बोर्ड की मीटिंग का किया आयोजन, ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और चुनौतियों पर हुई चर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एलायंस इंडिया के साहस प्रोजेक्ट के साथ मिलकर उत्थान सीबीओ ने कम्युनिटी एडवायजरी बोर्ड की मीटिंग का किया आयोजन, ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और चुनौतियों पर हुई चर्चा

    एलायंस इंडिया के साहस प्रोजेक्ट के साथ मिलकर उत्थान सीबीओ ने बिष्टुपुर सेंटर प्वाइंट लेमन ट्री में कम्युनिटी एडवायजरी बोर्ड (CAB)की मीटिंग का आयोजन किया.इस मीटिंग में बोर्ड के सदस्य पूर्वी घोष, रितिका श्रीवास्तव, अन्नी अमृता,उषा सिंह और अन्य ने भाग लिया.इस मौके पर ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और चुनौतियों पर चर्चा हुई.

     

    चर्चा में यह बात सामने आई कि 2014के नालसा जजमेंट और उसके बाद आए ट्रांसजेंडर एक्ट के बावजूद झारखंड में धरातल पर बहुत कार्य नहीं हो पाए हैं.कहने को तो ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड बन गया है लेकिन जमशेदपुर समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में समुदाय के लिए आश्रय गृह अब तक नहीं बने हैं.जमशेदपुर में तो आश्रम गृह देकर फिर वापस ले लिया गया.उत्थान सीबीओ की सचिव अमरजीत सिंह ने अपनी कठिनाइयां साझा करते हुए बताया कि सबसे बड़ी चुनौती है ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों की कार्यक्रमों में भागेदारी सुनिश्चित करना.कई सदस्य ‘बधाई’ के अपने पारंपरिक कार्यों को छोड़कर महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और बैठकों में आना नहीं चाहते हैं

     

    जबकि समुदाय के लिए ही ये कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.साथ ही प्रशासन और सरकार का भी उतना सहयोग नहीं मिल रहा है.पत्रकार अन्नी अमृता ने कार्यक्रम में मौजूद ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को जानकारी दी कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की स्थिति में महिलाओं के लिए राज्य और जिले में बने अस्थाई आश्रय स्थल वन स्टाॅप सेंटर में ट्रांस महिलाएं भी जा सकती हैं.

     

     

    उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय को अपने अधिकारों के लिए एक होकर और ज्यादा मुखर होने की सलाह दी.अन्नी ने कहा कि चुनौतीपूर्ण माहौल में भी सबको मिलकर लगातार सरकार का ध्यान ट्रांसजेंडर समुदाय के हित की तरफ आकृष्ट करना होगा.

    कार्यक्रम में एडवोकेट रविन्द्र,एक्सआईटी से आशीष, उत्थान से अर्पित पांडेय, हिमांशी,बेबो किन्नर,करीना किन्नर,सामाजिक कार्यकर्ता सुष्मिता, नीतू दुबे,कमलेश और अन्य मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
    Next Article उत्तर प्रदेश के इटावा में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की बस, दो महिलाओं की मौत तथा 21 लोग घायल

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.