NEET पर सुप्रीम आदेश: 1563 स्टूडेंट्स को दोबारा देना होगा एग्जाम, रद्द होंगे सभी के स्कोरकार्ड नई दिल्ली. NEET रिजल्ट के बाद दाखिल की गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 छात्रों को फिर से परीक्षा देनी होगी. हम काउंसलिंग पर रोक नही लगाएंगे. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी करके 2 हफ्ते में जवाब मांगा है. अब अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच नीट यूजी के मामले में सुनवाई कर रही है. NTA की तरफ से कहा…
Author: Devanand Singh
कुवैत अग्निकांड: PM मोदी ने भारतीयों की सहायता के लिए कीर्ति वर्धन सिंह को भेजा विदेश नई दिल्ली. विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत रवाना हो रहे हैं। कुवैत शहर के मंगाफ क्षेत्र में बुधवार को एक इमारत में लगी आग में कई भारतीय मजदूरों के मारे जाने की खबर के बाद उनको वहां भेजा गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आग लगने की घटना में घायल हुए लोगों की सहायता की निगरानी करने, मारे गए लोगों के पार्थिव शवों को जल्द वापस लाने के लिए…
गाजियाबाद : तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना इलाके के एक गांव में तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस मकान में फोम बनाने का काम होता था। दमकल विभाग के मुताबिक, घटना बुधवार देर रात की है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही सभी बुरी तरीके से आग में झुलस चुके थे। जानकारी…
पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर बनेगी फिल्म मुंबई: पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर एक फिल्म बनाई जा रही है। निर्माताओं ने यह जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म का नाम ‘बेदी: द नेम यू नो..द स्टोरी यू डोंट’ होगा। इसके निर्देशक व लेखक कुशाल चावला हैं। इसका निर्माण ‘ड्रीम स्लेट पिक्चर्स’ के बैनर तले किया जाएगा। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म में बेदी के जीवन के उस पक्ष को सामने लाया जाएगा जिससे अभी तक लोग अनजान हैं। इसकी कहानी उनके व्यक्तिगत तथा पेशेवर जीवन से जुड़ी चुनौतियों, उनके जुझारू व्यक्तित्व…
राजस्थान : कार और ट्रक की भिड़ंत में तीन साल की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत जयपुर: जयपुर ग्रामीण के रायसर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक कार और ट्रक की भिड़त में कार में सवार तीन साल की एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और सीकर जिले के खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन-पूजन कर लौट रहे थे। रायसर थानाधिकारी महेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि ट्रक से टक्कर के बाद कार सड़क के किनारे खाई…
आ गया ‘मिर्जापुर 3’ का पावरफुल टीजर, प्रीमियर 5 जुलाई को प्राइम वीडियो पर ‘मिर्जापुर’ सीजन 3 का टीज़र रिलीज़ हो चुका है. इस बार के टीज़र में कुलभूषण खरबंदा की दमदार आवाज ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. टीज़र में कुलभूषण खरबंदा यह कहते हुए सुनाई देते हैं, “जंगल में आएगा भौकाल,” जिससे इस सीजन की कहानी और भी रोमांचक लग रही है. टीज़र ने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है और अब फैंस बेसब्री से इस सीजन का इंतजार कर रहे हैं. इस सीजन में भी पंकज त्रिपाठी कालीन भैया…
बीएड शिक्षकों का वेतन नहीं मिलना विश्वविद्यालय प्रशासन का उदासीनता का परिणाम है:डॉक्टर विशेश्वर यादव बीएड शिक्षकों का चार महीना के बाद भी वेतन नहीं मिलना विश्वविद्यालय प्रशासन का उदासीनता का परिणाम है. जबकि बीएड सेल्फ फाइनेंस स्कीम के द्वारा चलता है और कॉलेज अकाउंट में करोड़ों रुपया पड़े हैं फिर भी बीएड शिक्षकों के वेतन नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है, कि 7 दिनों के अंदर आप लोगों का वेतन रिलीज कर दिया जाएगा. लेकिन बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा…
भाजपा के आदिवासी नेता मोहन माझी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली भुवनेश्व: आदिवासी नेता एवं चार बार के विधायक मोहन चरण माझी ने बुधवार को यहां एक समारोह में ओडिशा के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हुए। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पटनागढ़ से विधायक केवी सिंह देव तथा निमापारा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बनीं प्रभाती परिदा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पिछली विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रहे माझी हाल में हुए विधानसभा चुनाव में…
अखिलेश यादव ने कन्नौज से सांसद बनने के बाद छोड़ी करहल विधानसभा सीट लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से चुने जाने के बाद बुधवार को करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा दे दिया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। राज्य विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने ‘पीटीआई—भाषा’ को बताया कि अखिलेश ने करहल विधानसभा सीट से त्यागपत्र दे दिया है। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने भी अखिलेश के करहल सीट छोड़ने की पुष्टि की है। अखिलेश ने कन्नौज से सांसद बनने के बाद करहल विधानसभा सीट छोड़ने…
रांची पुलिस ने किया हत्या मामले का उद्भेदन रांची के राहे थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलमी ग़ाव में आयोजित पार्टी के दौरान अर्जुन महतो नामक व्यक्ति को गोली मारकर की गई हत्या मामले का राँची पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है, राँची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर रांची के ग्रामीण एसपी द्वारा गठित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने करवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत झालदा थाना क्षेत्र के रहने वाले समीर कोइरी ,पिता भोलानाथ कोइरी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया , इसके साथ ही आरोपी के…
