Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला के आदित्यपुर में मनचले युवक युवतियों ने की भाजपा नेत्री के साथ मारपीट
    Breaking News जमशेदपुर

    सरायकेला के आदित्यपुर में मनचले युवक युवतियों ने की भाजपा नेत्री के साथ मारपीट

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरायकेला के आदित्यपुर में मनचले युवक युवतियों ने की भाजपा नेत्री के साथ मारपीट
    मां को खाना खिलाकर लौट रही भाजपा नेत्री सुनीता पासवान के साथ हुई मारपीट की घटना
    इंसाफ की मांग को लेकर भाजपाई पहुंचे थाना; दोषियों पर की कार्रवाई की मांग
    सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बीती रात मनचले युवक युवतियों ने भाजपा नेत्री सुनीता पासवान के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है. बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब सुनीता पासवान अपनी मां को खाना खिला कर लौट रही थी.

     

    बताया जा रहा है कि सुनीता, अपने भाई और बेटी के साथ स्कूटी से लौट रही थी. रात के करीब दस बजे के आसपास कार सवार दो युवती एवं दो युवकों ने पान दुकान चौक के समीप रिलायंस फ्रेश के पास रोककर मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.

     

    सुनीता के साथ मौजूद उनके भाई एवं बेटी ने शोर मचाया उसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी को पड़कर थाना लाया गया. मगर चारों को थाने से ही छोड़ दिया. इसको लेकर सोमवार को भाजपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल आदित्यपुर थाना पहुंचा और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रितिका मुखी ने बताया कि जब एक जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा की क्या गारंटी है. उन्होंने पुलिस से अविलंब आरोपियों को गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

     

    उन्होंने बताया कि इस घटना में सुनीता पासवान के कान का सोने का रिंग भी छीन लिया गया है और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया है इसे भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. इस मौके पर भाजपा नेता राकेश मिश्रा राकेश सिंह, संजय सरदार, अशोक सिंह, संजीव पासवान, जूजू, सावन गुप्ता आदि मौजूद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिराश करती है जनप्रतिनिधि अपराध मामलों में देरी
    Next Article कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम “वतन को जानो” में बोले विधायक संजीव सरदार

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.