भारत, ब्रुनेई ने नौवहन की स्वतंत्रता पर जोर दिया, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि भारत और ब्रुनेई ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत निरंतर नौवहन और उड़ान की स्वतंत्रता का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ब्रुनेई में स्थापित टेलीमेट्री ट्रैकिंग एवं टेलीकमांड (टीटीसी) केंद्र को जारी रखने के लिए ब्रुनेई दारुस्सलाम की भरपूर सराहना की। इस…
Author: Devanand Singh
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की विरोधी है भाजपा – डॉ. अजय कुमार जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने बुधवार को प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की विरोधी है. उन्होंने कहा कि मईंया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिल रही प्रति माह एक हजार रुपये की सम्मान राशि से भाजपा बौखला गई है. इसलिए एक साजिश के तहत भाजपा ने इस योजना के खिलाफ रांची हाईकोर्ट में सिमडेगा निवासी विष्णु साहु के माध्यम से एक जनहित याचिका दायर करवाई है. डॉ. अजय ने कहा…
डोबो पुल के नीचे स्वर्णरेखा नदी के तट से शव मिलने से इलाके में सनसनी सरायकेला जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो पुल के नीचे स्वर्णरेखा नदी के तट से एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलने में जुट गई है. बता दे कि कपाली क्षेत्र में आए दिन नदी में नहाने पहुंच रहे युवाओं की मौत नदी में डूबने से हो रही है. इसमें छात्रों की संख्या अधिक है. लागभग हर…
टाइगर को पिजड़े में बंद कर अपने इशारे पर नचा रही है भाजपा : बन्ना गुप्ता जमशेदपुर के भुईयांडीह में अतिक्रमण मामले पर विधायक सरयू राय और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पर साधा निशान चाईबासा: झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में चंपाई सोरेन कोल्हान में कमल खिलाने का दावा कर रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्री बना गुप्ता ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग उन्हें टाइगर कहते थे, लेकिन उन्हें भाजपा…
शहर का सबसे पुराना बाला गणपति विलास द्वारा आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव की तैयारियां पूरी जमशेदपुर के शहर का सबसे पुराना बाला गणपति विलास द्वारा आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है.7 सितम्बर से 21 सितंबर तक लगातार इसका आयोजन चलेगा. 7 सितम्बर कों संध्या बेला मे पंडाल का उद्घाटन उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास के द्वारा किया जायेगा, समिति के द्वारा विगत 106 वर्षो से पूजा का आयोजन किया जा रहा है, वहीँ इस बार भी यहाँ सबसे पुराना भव्य मेले आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में राज्य…
15 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर आगमन को लेकर साउथ ईस्टर्न रेलवे के जी एम ने रेलवे स्टेशन का लिया जायजा 15 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर में आगमन हो रहा है इस क्रम में उनके द्वारा दो वंदे भारत ट्रेनों को भी हरि ठंडी दिखाने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है इसे देखते हुए साउथ ईस्टर्न रेलवे के जी एम अनिल कुमार मिश्रा नेट टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया वर्तमान समय में टाटानगर रेलवे स्टेशन से होकर रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस गुजर रही है…
चुनावी दंगल में उतरने की अटकलों के बीच पूनिया और फोगाट ने की राहुल से मुलाकात नयी दिल्ली: हरियाणा के चुनावी दंगल में हाथ आजमाने की अटकलों के बीच पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने बुधवार को यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। पुनिया और फोगाट को विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उतारे जाने को लेकर कांग्रेस ने अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है। हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया ने मंगलवार को कहा था कि बृहस्पतिवार तक इस पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। कांग्रेस ने अपने…
पशु तस्कर समझकर छात्र को मारने की घटना पर क्या उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री कुछ बोलेंगे: सिब्बल नयी दिल्ली: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि फरीदाबाद में एक छात्र को पशु तस्कर समझकर उसकी जान लेने की घटना नफरत के एजेंडे को बढ़ावा देने के कारण हुई। उन्होंने सवाल किया कि क्या उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस घटना पर कुछ बोलेंगे। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया था कि पांच गोरक्षकों के समूह ने 23 अगस्त को कक्षा 12 के छात्र आर्यन मिश्रा को गौ तस्कर समझकर उसकी कार का कथित तौर पर पीछा किया…
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल से यात्री परेशान, 63 डिपो पूरी तरह से बंद मुंबई, चार सितंबर (भाषा) वेतन वृद्धि करने और अन्य मांगों को लेकर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहने से परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं। खासकर गणेश उत्सव से पहले हुई इस हड़ताल से लाखों यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान वेतन और राज्य क्षेत्र के अपने समकक्षों के समान वेतनमान समायोजन की मांग कर रहे हैं। एमएसआरटीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि…
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की बंदर सेरी बेगवान, चार सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया से मुलाकात की और व्यापार संबंधों, वाणिज्यिक साझेदारी तथा लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान को और बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा की। मोदी ब्रुनेई की द्विपक्षीय यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। सुल्तान बोलकिया और उनके परिवार के सदस्यों ने इस्ताना नूरूल ईमान में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस्ताना नूरूल ईमान सुल्तान का आधिकारिक आवास और ब्रुनेई सरकार की सीट है। मोदी ने…
