कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दोनों नदियों में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी जमशेदपुर : शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शहर के दोनों प्रमुख नदियों स्वर्णरेखा और खरकई के तट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और अपना एवं परिवार के सुख- शांति और समृद्धि की कामना की. बता दें कि सनातन संस्कृति में कार्तिक पूर्णिमा का खास महत्व होता है. देश भर में इस मौके पर पवित्र संगम और नदियों में लोग आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाते हैं.
Author: Devanand Singh
मोदी ने बिहार के जमुई से 6,640 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जमुई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बिहार के जमुई से 6,640 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मोदी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए जमुई आए हैं। बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें छोटानागपुर पठार के आदिवासी समुदाय के लोग प्रेमपूर्वक ‘‘भगवान’’ कहते हैं। मोदी ने राज्य की राजधानी से लगभग 200 किलोमीटर दूर…
ट्रंप भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे: पूर्व अमेरिकी अधिकारी वाशिंगटन; व्हाइट हाउस में अहम पद पर सेवाएं दे चुकीं एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के प्रति अच्छी भावनाएं रखते हैं और उनके पहले कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के संबंधों में जो प्रगति हुई थी, वह उसे वहीं से आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठा सकते हैं। ट्रंप की पूर्व उप सहायक और 2017 से 2021 तक दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के वरिष्ठ निदेशक पद पर सेवाएं दे चुकीं…
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में, ग्रैप-3 प्रतिबंध लागू नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिसके कारण चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के तीसरे चरण को शुक्रवार को लागू कर दिया गया। ‘समीर’ ऐप के अनुसार, राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 411 दर्ज किया गया जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इससे पहले लगातार 14 दिन तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। राजधानी में वायु गुणवत्ता के लगातार खराब होने के कारण प्राधिकारियों को प्रदूषण रोधी योजना…
राष्ट्रपति मुर्मू ने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करने में राष्ट्र का नेतृत्व किया नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्र की अगुवाई करते हुए आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद इन नेताओं ने लोक कलाकारों…
भाजपा पेपर लीक से मिले पैसे का इस्तेमाल झारखंड चुनाव प्रचार के लिए कर रही है: सोरेन रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए दावा किया कि वे ‘‘मुर्गी चोरी” जैसी घटनाओं की जांच करने में व्यस्त हैं जबकि उत्तर प्रदेश में हुए पेपर लीक के मामलों को भाजपा के इशारे पर वे छू भी नहीं रही है। सोरेन ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है वहां हुए पेपर लीक के मामलों में भाजपा का ही हाथ हैं और पार्टी इससे मिले धन…
उत्तरप्रदेश: छात्रों की बड़ी जीत, अब एक ही शिफ्ट में होगा एग्जाम, RO-ARO परीक्षा स्थगित प्रयागराज। यूपीपीएससी (UPPSC) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए एक खुशखबरी आई है. यूपीपीएससी ने उनकी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है. छात्रों के विरोध के बाद अब पीसीएस (PCS) और RO/ARO की परीक्षा स्थगित कर दी गई है, और इन दोनों परीक्षाओं में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. प्रदर्शनकारी छात्र सोमवार से ही अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे, जिसमें प्रमुख मांग यह थी कि पीसीएस की परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाए और RO/ARO…
प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि नयी दिल्ली, 15 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी जन्म-जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।’’ सरकार ने 2021 में मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’…
‘इंडिया’ गठबंधन झारखंड के लोगों की संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : राहुल गांधी नयी दिल्ली, 15 नवंबर (भाषा) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुक्रवार को बधाई देते हुए कहा कि ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन उनकी संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। राहुल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ भरपूर प्राकृतिक, सांस्कृतिक और खनिज संपदा से युक्त झारखंड के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड वासियों की…
प्रधानमंत्री मोदी जमुई का दौरा करेंगे, बिरसा मुंडा की जयंती पर कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए आज बिहार आएंगे। बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे और आदिवासी समुदाय के लोग उन्हें प्रेमपूर्वक ‘‘भगवान’’ कहते हैं। उनकी जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के तौर पर मनाई जाती है। मोदी राज्य की राजधानी से लगभग 200 किलोमीटर दूर जमुई जिले के एक सुदूर गांव में ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में…
