Author: Devanand Singh

भारतीय जनता पार्टी के नई नवेली जमशेदपुर महानगर मुख्यालय में बुधवार को वसंत पंचमी उत्सव का आयोजन हुआ। पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे विद्या दायिनी माँ सरस्वती की प्रतिमा अधिष्ठापित कर वैदिक परंपरा अनुसार पूजार्चना की गयी। वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्रनाथ मिश्रा ने बतौर पुरोहित पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बतौर यजमान माँ सरस्वती का आह्वाहन किया। यह पहला मौका था जब भारतीय जनता पार्टी की ओर से वृहद स्तर की तैयारियों और भव्य आयोजन पूर्वक सरस्वती पूजा मनाई गयी हो। करीब डेढ़ घण्टें तक चली पूजा के पश्चात माता वीणापाणि की महाआरती संपन्न हुई।…

Read More

तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण से पहले 29 जनवरी बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दे पर हंगामा हुआ. इस दौरान मार्शल राज्यपाल को एस्कॉर्ट करते हुए चेयर तक लेकर गए. विपक्षी दल यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के विधायकों ने राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी की. उन्हें तख्तियां दिखाते हुए वापस जाने के लिए कहा. इस दौरान यूडीएफ ने सदन से वॉकआउट भी किया.केरल विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हुआ. जब राज्यपाल अभिभाषण के लिए सदन में पहुंचे तो यूडीएफ विधायकों ने उनका रास्ता रोक दिया. आरिफ मोहम्मद…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी का आलाकमान धुआंधार प्रचार कर रहा है. बुधवार 29 जनवरी को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. साथ ही साथ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने वालों को आड़े हाथ लिया.शिवराज सिंह चौहान ने कहा, दुनिया की कोई भी ताकत नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने से नहीं रोक सकती. नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो धमकियों से नहीं डरते. वह एक शेर हैं. अगर नरेंद्र मोदी भगवान राम हैं, तो अमित शाह हनुमान जी हैं.…

Read More

नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल 11 की जज हैं. कुछ समय से मीडिया में उनकी और आदित्य नाराण की शादी की बातें चल रही हैं. ऐसे में एक नई खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को शादी करने वाले हैं. और दोनों जल्द ही अपनी बैचलर पार्टी भी ऑर्गेनाइज करेंगे.IWMBuzz की रिपोर्ट के मुताबिक ये पार्टी इंडियन आइडल 11 के सेट पर होगी. और ये पूरा ड्रामा इस हफ्ते वीकेंड पर फैन्स को दिखाया जाएगा. बताया जा रहा है कि दोनों की पार्टी शूट हो चुकी है और…

Read More

काठमांडू: सबसे अधिक ऊंचे स्थान पर फैशन शो का आयोजन कर नेपाल ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है. इस आयोजन के जरिए नेपाल ने गिनीज विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल करवा लिया है. नेपाल पर्यटन बोर्ड की मदद से इस फैशन शो का आयोजन आर बी डायमंड एवं केएएसए स्टाइल ने किया था. जमीन से 5340 मीटर की ऊंचाई पर एवरेस्ट के आधार शिविर कालापत्थर में द माउंट एवरेस्ट फैशन रनवे का आयोजन 26 जनवरी को किया गया था.नेपाल पर्यटन बोर्ड ने पर्यटन को बढ़ाने के लिए एक नया अभियान चलाया है – विजिट नेपाल 2020. यह फैशन शो इसी…

Read More

नई दिल्‍ली: देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार JNU के शोध छात्र शरजील इमाम ने बेहद ही चौंकाने वाली बात कही है. पुलिस का कहना है कि शरजील ने क्राइम ब्रांच द्वारा की गई पूछताछ में विवादास्‍पद वीडियो के साथ छेड़छाड़ की बात से इंकार किया है. पूछताछ में उसने बताया कि वीडियो के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है. पुलिस के मुताबिक शरजील ने कहा, वीडियो मेरा ही है. इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है, लेकिन यह मेरा पूरा क्लिप नहीं है.पुलिस ने पूछताछ को लेकर दूसरी चौंकाने वाली बात भी कही. उनके अनुसार, शरजील…

Read More

नई दिल्ली: देश में गर्भपात कानून को आसान बनाने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गर्भपात कराने की अनुमति के लिए अधिकतम सीमा 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह करने की अनुमति दे दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. इस उद्देश्य के लिए गर्भपात अधिनियम (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट) 1971 में संशोधन किया जाएगा . इसके लिए संसद के आगामी सत्र में विधेयक लाया जाएगा.बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं को बताया कि मंत्रिमंडल ने गर्भपात…

Read More

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड): भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20 की सीरीज के तीसरे मैच को सुपर ओवर में जीत लिया. उसने न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज अपने नाम किया. टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी 20 ओवर में 179 रन ही बनाए.सुपर ओवर में उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए. बुमराह के ओवर में दो चौके और एक छक्का लगा. इसके जबाव में रोहित शर्मा और लोकेश राहुल…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने छह ऐसे रूट निकाले हैं, जिन पर 300 किमी की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ सकती हैं. इसके लिए रेलवे एक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) एक साल के अंदर पेश करेगी. इन नए रूट में दिल्ली से नोएडा होते हुए वाराणसी का रेलवे रूट भी शामिल है. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने बजट पूर्व चर्चा में बुधवार को कहा कि इनमें से कुछ रूट मुबई-अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित हाई स्पीड कॉरिडोर का भी हिस्सा बनेंगे.वीके यादव ने कहा कि रेलवे हाई स्पीड के अलावा सेमी हाईस्पीड कॉरिडोर का भी निर्माण करेगी, जिस पर 160…

Read More

नई दिल्ली:देश की राजधानी दिल्ली में हर वर्ष गणतंत्र दिवस के बाद 29 जनवरी की शाम को बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है. रायसीना रोड पर राष्ट्रपति भवन के सामने इसका प्रदर्शन किया गया. चार दिनों तक चलने वाले गणतंत्र दिवस समारोह का समापन बीटिंग रिट्रीट के साथ ही होता है. 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह की तरह यह कार्यक्रम भी देखने लायक होता है. यह रहा आकर्षण – बीटिंग रिट्रीट समारोह का समापन हो गया है. सेना की सभी टुकडिय़ा बैंड बाजे के साथ अपने बैरक पर वापस चली गई हैं. राष्ट्रपति भवन, संसद भवन…

Read More