Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शरजील ने कबूला- वीडियो से नहीं हुई छेड़छाड़, भाषण देने का कोई पछतावा नहीं
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय

    शरजील ने कबूला- वीडियो से नहीं हुई छेड़छाड़, भाषण देने का कोई पछतावा नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली: देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार JNU के शोध छात्र शरजील इमाम ने बेहद ही चौंकाने वाली बात कही है. पुलिस का कहना है कि शरजील ने क्राइम ब्रांच द्वारा की गई पूछताछ में विवादास्‍पद वीडियो के साथ छेड़छाड़ की बात से इंकार किया है. पूछताछ में उसने बताया कि वीडियो के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है. पुलिस के मुताबिक शरजील ने कहा, वीडियो मेरा ही है. इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है, लेकिन यह मेरा पूरा क्लिप नहीं है.पुलिस ने पूछताछ को लेकर दूसरी चौंकाने वाली बात भी कही. उनके अनुसार, शरजील ने कहा कि भाषण देने का उसे कोई पछतावा नहीं है और वह अपना विरोध जारी रखेगा. बता दें कि शरजील को बिहार के जहानाबाद से 28 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था. उसे पूछताछ के लिए दिल्‍ली लाया गया है. शरजील के खिलाफ कई राज्‍यों में मामले दर्ज किए गए हैं.गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार (28 जनवरी) को शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. इस ऑपरेशन में स्थानीय पुलिस भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम के साथ थी. शरजील इमाम को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व दिल्ली पुलिस के डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश देव कर रहे थे.इससे पहले सोमवार को पुलिस ने बिहार के जहानाबाद ने शरजील के पैतृक आवास पर रेड डालकर उसके भाई मुजम्मिल इमाम को हिरासत में लिया था. वहीं, सोमवार को ही दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम की तलाश में मुंबई, पटना, दिल्ली में छापेमारी की थी.बता दें कि चार दिन पहले शरजील इमाम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के मंच से पूर्वोत्तर के राज्य असम को भारत से काटने की बात कह रहा है.उसने कहा कि मुसलमानों को अपनी ताकत दिखाते हुए कम से कम एक महीने तक असम का संपर्क भारत से काट देना चाहिए. इसके लिए रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डाल देना चाहिए कि उसे साफ करते-करते कम से कम एक महीने का समय लग जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेेंद्रीय केबिनेट का निर्णय, अब 24 सप्ताह में भी कराया जा सकेगा गर्भपात
    Next Article नेपाल ने सबसे ऊंचे स्थान पर फैशन शो आयोजित कर बनाया विश्व रिकार्ड

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.