Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत सुपर ओवर में जीता, रोहित ने आखिरी 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाए, न्यूजीलैंड में पहली सीरीज जीती
    Breaking News Headlines खेल

    भारत सुपर ओवर में जीता, रोहित ने आखिरी 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाए, न्यूजीलैंड में पहली सीरीज जीती

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वेलिंगटन (न्यूजीलैंड): भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20 की सीरीज के तीसरे मैच को सुपर ओवर में जीत लिया. उसने न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज अपने नाम किया. टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी 20 ओवर में 179 रन ही बनाए.सुपर ओवर में उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए. बुमराह के ओवर में दो चौके और एक छक्का लगा. इसके जबाव में रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने मिलकर 20 रन बना दिए. रोहित ने आखिरी 2 गेंद पर 2 छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. रोहित शर्मा को उनकी विस्फोटक व विजयी पारी खेलने पर मैन आफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया है.न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने 95 रन की पारी खेली, लेकिन वे जीत नहीं दिला सके. न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने सिर्फ 8 रन ही दिए. उन्होंने आखिरी गेंद पर रॉस टेलर को आउट कर मैच टाई करा दिया.

    कोहली ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

    कोहली मैच में 25 रन बनाते ही कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा. धोनी ने 72 मैच में 37.06 की औसत से 1112 रन बनाए थे. कोहली ने उन्हें 36वें मैच में ही पीछे छोड़ दिया. तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं. उन्होंने 18 मैच में 38.35 की औसत से 652 रन बनाए.

    रोहित ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा किया

    रोहित शर्मा 40 गेंद पर 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें बेनेट ने पवेलियन भेजा. रोहित ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक लगाया. यह उनके करियर का 20वां अर्धशतक है. उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. रोहित ने इस पारी के दौरान बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे कर लिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे की तैयारी: इन छह रूटों पर 300 किमी की रफ्तार से चलेगी ट्रेन, नोएडा-वाराणसी के बीच बनेगा नया कॉरिडोर
    Next Article केेंद्रीय केबिनेट का निर्णय, अब 24 सप्ताह में भी कराया जा सकेगा गर्भपात

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.