Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएए पर केरल विस में राज्यपाल के अभिभाषण से पहले हंगामा, विधायकों ने सदन में रास्ता रोका
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    सीएए पर केरल विस में राज्यपाल के अभिभाषण से पहले हंगामा, विधायकों ने सदन में रास्ता रोका

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण से पहले 29 जनवरी बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दे पर हंगामा हुआ. इस दौरान मार्शल राज्यपाल को एस्कॉर्ट करते हुए चेयर तक लेकर गए. विपक्षी दल यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के विधायकों ने राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी की. उन्हें तख्तियां दिखाते हुए वापस जाने के लिए कहा. इस दौरान यूडीएफ ने सदन से वॉकआउट भी किया.केरल विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हुआ. जब राज्यपाल अभिभाषण के लिए सदन में पहुंचे तो यूडीएफ विधायकों ने उनका रास्ता रोक दिया. आरिफ मोहम्मद के साथ मुख्यमंत्री पिनरई विजयन भी मौजूद थे. राज्यपाल ने अभिभाषण में कहा, मैं इस पैरा (सीएए के खिलाफ प्रस्ताव) को पढ़ रहा हूं, क्योंकि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि मैं इसे पढ़ूं. हालांकि, मेरा विचार है कि यह हमारी नीतियों में शामिल नहीं है. मुख्यमंत्री का कहना है कि यह सरकार का नजरिया है. इसलिए मैं उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए इस पैरा को पढ़ रहा हूं.

    राज्यपाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की तरह काम कर रहे : कांग्रेस

    विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला (कांग्रेस) ने कहा कि राज्यपाल आरएसएस के इशारे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं. सत्तारूढ़ माकपा और राज्यपाल के बीच पर्दे के पीछे सांठगांठ हुई है, क्योंकि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के एक मामले में शामिल हैं और इसी हफ्ते इस मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. इसीलिए मुख्यमंत्री केंद्र का साथ दे रहे हैं.

    केरल विधानसभा में सीएए रद्द करने का प्रस्ताव पारित हुआ था

    केरल सरकार ने सीएए को रद्द करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया था. केरल ऐसा करने वाला पहला राज्य है. इसके बाद विजयन सरकार ने नागरिकता कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. इस पर राज्यपाल ने सख्त ऐतराज जताया था. आरिफ मोहम्मद ने कहा था कि मैं सिर्फ रबर स्टाम्प नहीं हूं. मेरी जिम्मेदारी राष्ट्रपति के फैसले और केंद्र के बनाए कानून को लागू करना है. अगर सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाना ही था तो पहले मुझे इसकी जानकारी देनी चाहिए थी. मुझे बाद में अखबार में खबरें पढ़कर इसका पता चल रहा है. राज्यपाल कई बार खुलकर नागरिकता कानून का समर्थन कर चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिवराज सिंह चौहान ने मोदी को बताया भगवान राम, शाह को बजरंगवली
    Next Article महानगर भाजपा मुख्यालय में विराजी माँ सरस्वती, पूजन के बाद दो हज़ार से अधिक लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.