स्वामी बिजनौरी. मृत्यु अटल सत्य है. सभी प्राणियों को मृत्यु निश्चित ही अपने आगोश में ले लेती है लेकिन यह भी कहा गया है – अश्वत्यागा बलिः व्यासोः हनुमंतश्च विभीषणः परशु कृपा रामस्य सप्तेते चिर जीवितः मार्कंडेय महाभागोः सप्त कल्पांत जीवितः आयुः आरोग्य सिद्धर्थम् प्रसीद भगवन मुनेः कहा गया है सप्त चिर जीवित तो समय चक्र के अनुसार उसी युग के दुबारा आने तक जीवित रहेंगे लेकिन महामुनि मार्कंडेय सात कल्प तक जीवित रहेंगे. सतयुग, द्वापर, त्रोता, कलियुग मिलाकर एक कल्प होता है. सात कल्प तक जीवित रहने का वरदान मात्रा महाभाग मार्कंडेय जी को ही प्राप्त है. ऐतिहासिक सत्य…
Author: Devanand Singh
उत्तर प्रदेश में आम के किसानों को दोहरी मार पड़ी है. कोरोना काल ने आम के किसानों को बेहाल कर दिया है. लॉकडाउन की वजह से बागों में ना तो दवाईयों का छिड़काव ठीक से हो पाया और ना ही मज़दूर मिल पाए. ऊपर से तूफान और बारिश ने आम की फसल को बर्बाद कर दिया. मलीहाबाद के किसानों का कहना है कि इस बार सिर्फ 25 फीसदी की आम की पैदावार हुई है. बगीचे का आम बिकता है तो घर में खाना पकता है. बगीचे का आम बिकता है तो परिवार के कपड़े का इंतज़ाम होता है. बगीजे का…
नई दिल्ली. आगामी 72 घंटों में लॉकडाउन की बंदिशों के बीच भारत में एक बड़ा चक्रवाती तूफान दस्तक देने जा रहा है. मौसम के बदल रहे इस मिजाजका असर कई राज्यों में पिछले तीन-चार दिनों से तेज हवाएं और धूल भरी आंधी के रूप में देखा जा रही है. इस बीच बारिश और ओले भी गिरने की खबरें आईं हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि अगले तीन दिनों में एक चक्रवाती तूफान की संभावना बन रही है. इसके साथ ही प्री-मानसून एक्टिविटी भी चल रही है. इसके मिले जुले प्रभाव के चलते कई राज्य प्रभावित होंगे.…
नई दिल्ली. रेलवे ने 30 जून और उससे पहले की यात्रा के लिए पहले से बुक किए गए सभी टिकट रद कर दिए हैं. रेलवे 30 जून तक बुक किए गए सभी टिकटों के पैसे रिफंड करेगी. लेकिन रेलवे ने इसके साथ ही जानकारी दी है कि इस दौरान सभी स्पेशल ट्रेनें और श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनें सामान्य रूप से चलती रहेंगी. एक बयान में रेल मंत्रालय ने कहा कि 30 जून तक बुक किए गए सभी टिकटों के पैसे रिफंड किए जाएंगे. रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मेल/ एक्सप्रेस, यात्री और उप नगरीय सेवाओं सहित…
नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहत पैकेज का ऐलान करते हुए नौकरी-पेशा करने वालों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने ऐलान किया है कि 15 हजार रुपये से कम वेतन वाले कर्मचारियों का ईपीएफ अगस्त तक केंद्र सरकार देगी. सरकार ने ऐलान किया है कि 12% की जगह 10% ही ईपीएफ कटेगा. नियोक्ता और कर्मचारी दोनों का योगदान सरकार कर रही है. वित्त मंत्री ने कहा कि इसके लिए करीब 2500 करोड़ रुपये का खर्च होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार अब अगस्त तक कंपनी और कर्मचारियों की तरफ से EPFO जमा करेगी. इसका…
वॉशिंगटन. शराब कारोबारी विजय माल्या ने सरकार से 100 फीसदी कर्ज चुकाने के प्रस्ताव को स्वीकार करने और उसके खिलाफ चल रहे मामले को बंद करने को कहा है. विजय माल्या ने एक ट्वीट में कहा कि कोविड 19 राहत पैकेज के लिए सरकार को बधाई. वे जितना चाहे उतनी करेंसी प्रिंट कर सकते है लेकिन मेरे जैसे एक छोटे से कॉन्ट्रीब्यूटर की पेशकश स्वीकार करनी चाहिए जो सरकारी बैंकों के लोन का 100% वापस करना चाह रहा है. आखिर इसे इग्नोर क्यों किया जा रहा है,? कृपया मेरे पैसे बिना शर्त लें औरकेस बंद करें. माल्या को भारत में…
सरकार बनाने-बिगाड़ने में जो वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है उसकी स्थिति इस समय सबसे ज़्यादा खराब है मध्यम वर्ग की स्थिति बहुत खराब हो गई है। ना भीड़ में खड़े होकर मांग सकते है, ना लंंगर में खा सकते हैं। ना मदद करने वालों से राशन की पोटली मांग सकते है। जेब में नगदी नही हैं, तनख्वाहें मिली नही यदि कहीं से मिली भी तो टैक्स और 40 % कटौती के बाद। खर्च भयानक बढ़ा है। लगातार तीसरा माह चल रहा है घर में राशन की खपत बढ़ी है और सब्जी आदि लेने में नगदी खर्च हो गई है। दवाइयों…
नई दिल्ली. कोरोना काल प्रवासी मजदूरों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है. रहने-खाने की संकट के कारण मजदूर सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर है. इस दौरान कई प्रवासी मजदूर हादसे का शिकार भी हो जा रहे है. वहीं 24 घंटे के भीतर दो बड़े सड़क हादसे, एक उत्तर प्रदेश में और दूसरा मध्य प्रदेश में गुरुवार को देश के लिए एक झटके के रूप में सामने आया है. दो सड़क दुर्घटनाओं में 14 मजदूरों की जान गई है, मध्य प्रदेश के गुना में 8 और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 6 मजदूरों की मौत हो गई है.…
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 12 मई को 20 लाख करोड़ के भारी भरकम पैकेज (Atmanirbhar Bharat Package) का ऐलान किया गया। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर MSMEs और नौकरीपेशा लोगों को राहत का ऐलान किया। वित्त मंत्री की तरफ से तमाम घोषणाएं की गईं जिसके बारे में विस्तार से जानते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रमुख बातें – एमएसएमई के लिए 3 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की गई है जो कोलैक्ट्रल फ्री है। इसके अलावा सब-ऑर्डिनेट डेट के रूप में 20 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। फंड ऑफ फंड्स के जरिए 50…
नई दिल्ली: कोरोना संकट के चलते ठप पड़ी ट्रेनों की आंशिक बहाली के बाद अब सरकार जल्द ही घरेलू हवाई उड़ानें भी शुरू करने जा रही है. बता दें कि कमर्शियल फ्लाइट्स 25 मार्च से ही बंद हैं. अब एयर इंडिया 19 मर्ई से आंशिक तौर पर घरेलू उड़ानों को शुरू करने जा रही है. हालांकि इसके लिए यात्रियों को कई तरह की शर्तों का पालन करना होगा. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसके लिए संबंधित हितधारकों से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेजर पर सुझाव मांगे हैं. एयर इंडिया देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के…
