Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे ने 30 जून तक के सभी बुक टिकट किए कैंसिल, श्रमिक-स्पेशल ट्रेन पर असर नहीं
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    रेलवे ने 30 जून तक के सभी बुक टिकट किए कैंसिल, श्रमिक-स्पेशल ट्रेन पर असर नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रेलवे ने 30 जून और उससे पहले की यात्रा के लिए पहले से बुक किए गए सभी टिकट रद कर दिए हैं. रेलवे 30 जून तक बुक किए गए सभी टिकटों के पैसे रिफंड करेगी. लेकिन रेलवे ने इसके साथ ही जानकारी दी है कि इस दौरान सभी स्पेशल ट्रेनें और श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनें सामान्य रूप से चलती रहेंगी.

    एक बयान में रेल मंत्रालय ने कहा कि 30 जून तक बुक किए गए सभी टिकटों के पैसे रिफंड किए जाएंगे. रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मेल/ एक्सप्रेस, यात्री और उप नगरीय सेवाओं सहित सामान्य यात्री सेवाओं को आगे की सलाह तक रद कर दिया गया है.30 जून, 2020 तक की अवधि के बुक किए गए सभी टिकट रद किए जा सकते हैं. इसके पूरे पैसे रिफंड किए जाएंगे.

    बता दें कि 12 मई से भारतीय रेलवे ने पंद्रह स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जो कि राजधानी दिल्ली से देश के अन्य पंद्रह शहरों को जोड़ेंगी. ये ट्रेनें जोड़ी के हिसाब से चलेगी, यानी दिल्ली से जाकर वापसी की व्यवस्था भी होगी. पिछले तीन दिनों में इन ट्रेनों में हजारों लोग सफर कर चुके हैं.

    स्पेशल ट्रेन के तौर पर जो गाड़ियां चलाई जा रही हैं वो सभी राजधानी हैं और उसमें सिर्फ एसी कोच ही हैं, साथ ही यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है और मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा कुछ अन्य गाइडलाइन्स को जारी किया गया है, जिनका पालन करना यात्री और स्टेशन कर्मचारियों के लिए जरूरी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article15 हजार से कम वेतन वाले कर्मचारियों का अगस्त तक PF देगी सरकार
    Next Article आ रहा है चक्रवाती तूफान, 7 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

    Related Posts

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    October 5, 2026

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    October 5, 2026

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    विश्व शिक्षक दिवस- 5 अक्टूबर 2026

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.