झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय *●राज्य सरकार की सभी पेंशन योजना की राशि बढ़कर ₹1000 हुई–20,29,738 लोगों को इसका लाभ मिलेगा –1 अप्रैल 2019 से प्रभावी होगा।* कैबिनेट ने केंद्र और राज्य प्रायोजित पेंशन योजना के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन में राज्यांश की राशि बढ़ा दिया है और अब कुल ₹ 1000 प्रति माह पेंशन दी जाएगी। इसी तरह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना में भी राज्यांश की राशि बढ़ा दी गई है और इस प्रकार प्रतिमाह ₹1000 पेंशन दी जाएगी। राज्य योजना के तहत राज्य…
Author: Devanand Singh
उपायुक्त ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित लेडी टार्जन के नाम से चर्चित हैं जमुना टुडू जंगल बचाने की मुहिम को लेकर जानी जाती हैं पद्मश्री जमुना टुडू असली नायक वे नहीं हैं जो अपनी मुट्ठी से लड़ते हैं और प्रतिद्वंद्वी को घायल करते हैं। असली नायक वे हैं जो दृढ़ संकल्प के साथ लड़ते हैं और एक सामाजिक बदलाव लाते हैं। चाकुलिया निवासी पदमश्री जमुना टुडू ऐसी ही एक नायक हैं जो* *जंगल बचाने के लिए वर्षों से लगातार काम कर रही हैं। आज पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार ने पदमश्री जमुना* *टुडू से…
जिनके बल ये देश चले, एक दिया उनके लिए… सर्जिकल स्ट्राइक-2 की ख़ुशी में जमशेदपुर में दिवाली सा माहौल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जैश ए मोहम्मद समेत अन्य आतंकी ट्रेनिंग सेंटरों पर भारतीय वायु सेना के अदम्य साहस और पराक्रम से लबरेज़ सर्जिकल स्ट्राइक से देश गौरवांवित है। जमशेदपुर में भी इस उपलब्धि को लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने इस सैन्य कार्यवाई को शहीद जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। इसके साथ ही अपने अंदाज में भारतीय सेना और केंद्र की मोदी सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गयी। टेल्को के खड़ंगाझार में भारतीय जनता पार्टी…
मंगलवार को वायु सेना द्वारा पीओके में जैश ए मोहम्मद समेत अन्य आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक से पूरे देश का जोश उफ़ान पर है। उन्होंने इसे पुलवामा हमले में शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। कहा कि पाकिस्तान जो लगातार आतंकियों के विरुद्ध सबूतें माँग रहा था उन्हें भारतीय वायुसेना ने शौर्यता से हज़ारों किलों का साक्ष्य सौंपा और उनके यहाँ पनाह लिए आतंकियों को ठिकाने लगा दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश को अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है और जनता आश्वस्त है कि देश की कमान सुरक्षित और मज़बूत हाथों में है। कहा कि इस बार की…
नरेंद्र मोदी सरकार के निर्णय और नीतियां राजनीति से हटकर राष्ट्रनीति के लिए समर्पित है -दिनेश कुमार पुलवामा के शहीदों की तेरहवीं पर आज वायुसेना ने जैश के ठिकानों पर हमला कर तर्पण किया-अमरजीत सिंह राजा भाजयुमों जमशेदपुर महानगर द्वारा साकची मुख्य गोलचक्कर पर 5001 दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश चुनाव प्रबंधन के संयोजक मनोज सिंह, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, पूर्व जिला अध्य्क्ष देवेंद्र सिंह, नंदजी प्रसाद उपस्थित हुए! भाजपा सरकार की लाभान्वित योजनाओं…
*मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने रेल मंत्री श्री पियूष गोयल से की मुलाकात* *बागबेड़ा जलापूर्ति परियोजना के लिए झारखंड की हिस्सेदारी को माफ करने का निर्णय* *मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के आग्रह को रेल मंत्री श्री पियूष गोयल ने किया स्वीकार* *इस योजना के अंतर्गत कुल 132 किमी. पाइप लाइन बिछाने का प्रावधान है तथा कुल 1.62 लाख आबादी* *को लाभ मिलना है* *बागबेड़ा में रेलवे की जमीन पर 23.4 किमी. भूमि के निचे बिछाई जानी है पाइपलाइन, 25,000 की आबादी* *होगी लाभान्वित* *बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना से 17 पंचायत के लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल* *मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास…
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है:रधुवर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारतीय वायु सेना द्वारा पीओके में एयर स्ट्राइक कर आतंकी कैम्प को तबाह किये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय वायु सेना के शौर्य को प्रणाम। यह नया भारत है और अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवादियों और उनके संरक्षकों को माफ नहीं किया जायेगा। रघुवर दास ने कहा कि आज की इस कार्रवाई ने एक बार फिर ये साबित किया है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश सुरक्षित हाथों में है।
झारखंड विकास मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बबूआ सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा भारतीय वायु सेना के वीर जवानो ने पकिस्तान के बालाकोट मे घुसकर उसके आंतकी ठीकानो को ध्वस्त किया जिसमे उसके 350 से ज्यादा जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादीयो को मार कर बदला लिया यह पकिस्तान को चेतावनी है आतंकवादी संगठन खत्म करे अन्यथा दुनिया के मानचित्र से पाकिस्तान का नाम हमेशा-हमेशा के लिए मिटा दिया जाएगा । जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा कि हमारे वीर वायु सेना के जवानो ने मां भारती के 40 वीर शहीदो का बदला 350 से अधिक आतंकवादियो को मार कर मात्र 12 दिनो…
गाजीपुर: 1965 भारत- पाक युद्ध में अदम्य साहस एवं वीरता का प्रदर्शन करते हुए वीर गति को प्राप्त परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी ने कहा है कि आज का दिन शहीदों के लिए सबसे बड़ा दिन है. भारतीय सेना ने श्रद्धांजलि की परिभाषा बदल दी. उन्होंने कहा कि शहीदों के लिए अब प्रार्थना नही बल्कि आतंकवादियों के खिलाफ सीधी कार्रवाई होनी चाहिए. रसूलन बीबी 25 फरवरी को दिल्ली में वार मेमोरियल लोकार्पण समारोह में शिरकत करने पहुंची थी. मंगलवार की सुबह सैन्य कार्रवाई की जानकारी होने पर शहीद वीर अब्दुल हमीद की धर्मपत्नी रसूलन बीबी…
