लंदन : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के शतक और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की उम्दा पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने क्रिकेट विश्व कप के लीग मैच में रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर उसके लगातार 10 जीत के अभियान को थाम दिया.भारत के 353 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम स्टीव स्मिथ (69), डेविड वार्नर (56), एलेक्स कैरी (नाबाद 55) और उस्मान ख्वाजा (42) की पारियों के बावजूद 316 रन ही बना सकी जिससे भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की. भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 50…
Author: Devanand Singh
रांची : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पीएम नरेंद्र मोदी धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में झारखंडवासियों के साथ योग करेंगे. योग का कार्यक्रम सुबह सात बजे से होगा. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने को लेकर प्रधानमंत्री 20 जून को शाम रांची पहुंचेंगे. सीएम रघुवर दास ने योग दिवस के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को सूचना भवन में वेबसाइट लांच करते हुए अपना रजिस्ट्रेशन कराया. योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कोई भी व्यक्ति idyranchi.in और yogadayindia.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकता है. रजिस्ट्रेशन कराने वाले ही कार्यक्रम…
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मनोनीत हुए। उन्हें 22 राज्यों का समर्थन प्राप्त हुआ। इसपर हर्ष व्यक्त करते हुए झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बधाई दी है। कहा कि अध्यक्ष अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में तीरंदाज खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं झारखंड के युवा तीरंदाजों के भी ऊर्जा का सूत्रपात होगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन में उत्कृष्टता आये इस दिशा में श्री मुंडा के नेतृत्व में तीरंदाजी संघ नई कीर्तिमान स्थापित करेगा।
बेंगलुरु: केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में गठबंधन सरकार को बचाने के मकसद से मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का बहु प्रतीक्षित विस्तार उसके गिरने के लिए ‘‘नींव का पत्थर’’ साबित होगा. उन्होंने एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह विस्तार सरकार के गिरने के लिए नींव का पत्थर साबित होगा. हर कोई गठबंधन में असंतोष के बारे में जानता है. मैं उनकी अंदरुनी लड़ाई या मुद्दों में नहीं जाना चाहता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मेरा मानना है कि सरकार को बचाने की यह कोशिश…
नई दिल्ली: दिल्ली के चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लाम्बा ने एक बार फिर बगावती शुर दिखाते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आम आदमी पार्टी से नाराज विधायक अलका लांबा ने केजरीवाल को रावण से भी ज्यादा घमंडी बताते हुए आप के भविष्य को खतरे में बताया है.अलका लांबा ने कहा कि उन्हें यह सुनकर निराशा हो रही है कि मुख्यमंत्री इतनी बड़ी हार के बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने आवास पर बुलाकर एकजुट होकर अगली लड़ाई के लिए तैयार करने के बजाए पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी ही पार्टी…
कोलकाता: पुलिस ने भाजपा नेताओं को संदेशखाली में हिंसा में मारे गये दो भाजपा समर्थकों प्रदीप मंडल व सुकांत मंडल के शव को कोलकाता लाने से रोक दिया. जिसके बाद भाजपा नेताओं ने मालांचो मोड़ के रास्ते पर ही अंतिम संस्कार करने की धमकी दी.रविवार को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में राहुल सिन्हा, लॉकेट चटर्जी, सायंतन बसु सहित अन्य नेताओं का प्रतिनिधिमंडल संदेशखाली गया था. वहां भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की तथा मृतकों के शव को लेकर कोलकाता रवाना हुए, लेकिन मीनाखां के मालांचो मोड़ पर पुलिस ने शववाहिनी वाहन को रोक दिया.पुलिस…
नयी दिल्ली: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक उड़ान में सवार एक महिला पैसेंजर ने गलती से विमान के इमरजेंसी एग्ज़िट गेट को टॉयलेट का गेट समझकर खोल दिया जिससे अफरा-तफरी मच गई.पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमान कंपनी ने कहा कि विमान शनिवार को तड़के मैनचैस्टर हवाई अड्डे के रनवे पर खड़ा था. उसी दौरान महिला पैसेंजर ने बटन दबा दिया जिससे आपातकालीन निकास द्वार खुल गया.पीआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘पीआईए की मैनचैस्टर उड़ान पीके 702 सात घंटे लेट हो गई. रवानगी शुक्रवार रात में विलंबित हुई जब विमान की एक यात्री ने गलती से विमान का आपातकालीन निकास द्वार…
नई दिल्ली: सत्रहवीं लोकसभा के लिये चुन कर आये लगभग 200 नये सांसदों को आवास सुविधा के लिये अब लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने पहली बार चुन कर आये सांसदों के लिये लुटियन दिल्ली स्थित नॉर्थ एवं साउथ एवेन्यू में नये घरों का इंतजाम कर लिया है.इसके लिये केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग ने परियोजना के पहले चरण में नार्थ एवेन्यू में आवास बना कर इन्हें संपदा विभाग को नये सांसदों को आवंटन हेतु सौंप दिया है. परियोजना के अगले चरण में साउथ एवेन्यू में भी घर बनाये जायेंगे. विभाग के एक…
नई दिल्ली: दिल्ली में एक रेव पार्टी की सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने नाबालिग लड़के और लड़कियों समेत करीब 600 लोगों को पकड़ा है. पार्टी में भारी मात्रा में शराब के साथ कुछ टैबलेट भी बरामद हुई हैं. इसके अलावा, कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं.मामला दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके का है. एक्साइज विभाग के मुताबिक उन्हें रेव पार्टी की सूचना मिली थी.इसके बाद वहां दिल्ली पुलिस की टीम के साथ छापेमारी की गई. इस दौरान मौके पर करीब 600 से ज्यादा लोग मौजूद थे. इसमें नाबालिग लड़के-लड़कियां भी थे. मौके से काफी मात्रा में विदेशी शराब और…
अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम की निर्मम हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है. बजरंग दल के कार्यकर्ता घटना के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं. उधर टप्पल जाने की जिद पर अड़ी साध्वी प्राची को जेवर टोल प्लाजा पर ही पुलिस ने रोक दिया है. टप्पल में कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबर आ रही है. पुलिस को लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना पड़ रहा है. फिलहाल पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोंकझोक जारी है. इसके चलते अलीगढ़ के टप्पल इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.इससे पहले…
