Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शव को पुलिस ने कोलकाता लाने से रोका, रास्‍ते में ही सजायी गई चिता
    Breaking News Headlines अपराध राजनीति

    शव को पुलिस ने कोलकाता लाने से रोका, रास्‍ते में ही सजायी गई चिता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता: पुलिस ने भाजपा नेताओं को संदेशखाली में हिंसा में मारे गये दो भाजपा समर्थकों प्रदीप मंडल व सुकांत मंडल के शव को कोलकाता लाने से रोक दिया. जिसके बाद भाजपा नेताओं ने मालांचो मोड़ के रास्ते पर ही अंतिम संस्कार करने की धमकी दी.रविवार को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में राहुल सिन्हा, लॉकेट चटर्जी, सायंतन बसु सहित अन्य नेताओं का प्रतिनिधिमंडल संदेशखाली गया था. वहां भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की तथा मृतकों के शव को लेकर कोलकाता रवाना हुए, लेकिन मीनाखां के मालांचो मोड़ पर पुलिस ने शववाहिनी वाहन को रोक दिया.पुलिस शवों को कोलकाता ले जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि तृणमूल समर्थकों ने पार्टी समर्थक की हत्या कर दी है. पुलिस की उपस्थिति में हत्या की गयी. कुल आठ लोगों की हत्या हुई है. इनमें से दो के शव मिले हैं तथा छह लोगों के शव अभी तक नहीं मिल पाये हैं. वे लोग मृतक के परिजनों की अनुमति से शवों को कोलकाता ले जाना चाहते हैं तथा पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया जायेगा तथा नीमतला घाट में अंतिम संस्कार करेंगे, लेकिन पुलिस इसकी अनुमति नहीं दे रही है.भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने सवाल किया कि क्या मृतकों के परिवार को अपनी इच्छा से शवों का अंतिम संस्कार करने की अनुमति नहीं है. उन्होंने धमकी दी है कि यदि पुलिस कोलकाता शव ले जाने की अनुमति नहीं देती है, तो वे लोग रात भर यहीं रहेंगे.उन्होंने धमकी दी है कि यदि शव ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी, तो वे लोग यहीं शव का अंतिम संस्कार करेंगे. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी है तथा भाजपा नेताओं को रोक रखा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला ने टॉयलेट समझकर खोल दिया फ्लाइट का इमरजेंसी गेट
    Next Article रावण से भी ज्यादा घमंडी हो गए हैं अरविन्द केजरीवाल:अलका लाम्बा

    Related Posts

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    October 16, 2026

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    October 16, 2026

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    October 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.