Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सदानंद गौड़ा का दावा, मंत्रिमंडल विस्तार होते ही कर्नाटक में गिर सकती है सरकार
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    सदानंद गौड़ा का दावा, मंत्रिमंडल विस्तार होते ही कर्नाटक में गिर सकती है सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु: केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में गठबंधन सरकार को बचाने के मकसद से मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का बहु प्रतीक्षित विस्तार उसके गिरने के लिए ‘‘नींव का पत्थर’’ साबित होगा. उन्होंने एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह विस्तार सरकार के गिरने के लिए नींव का पत्थर साबित होगा. हर कोई गठबंधन में असंतोष के बारे में जानता है. मैं उनकी अंदरुनी लड़ाई या मुद्दों में नहीं जाना चाहता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मेरा मानना है कि सरकार को बचाने की यह कोशिश आखिरी साबित होगी.अपने आप को बचाने का यह तरीका इस बार उन पर ही भारी पड़ेगा.’’ कुमारस्वामी ने शनिवार को घोषणा की थी कि राज्यपाल वजुभाई वाला ने नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए 12 जून को सुबह साढ़े 11 बजे का समय तय किया है. लोकसभा चुनावों में हार और सरकार के भीतर बढ़ते असंतोष के बीच कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के नेताओं ने तीन खाली पदों को भरकर मंत्रिमंडल विस्तार करने का फैसला किया था.सूत्रों के अनुसार, कुछ समय बाद मंत्रिमंडल में बदलाव पर भी विचार हो रहा है जिसमें कुछ मंत्रियों को इस्तीफा देने और अन्य लोगों खासतौर से असंतोष नेताओं के लिए रास्ता बनाने के लिए कहा जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरावण से भी ज्यादा घमंडी हो गए हैं अरविन्द केजरीवाल:अलका लाम्बा
    Next Article केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में तीरंदाजों को मिलेगा प्रोत्साहन : दिनेश

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.