Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 200 सांसदों को मिलेंगे नए डुप्लेक्स
    Breaking News राष्ट्रीय

    200 सांसदों को मिलेंगे नए डुप्लेक्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: सत्रहवीं लोकसभा के लिये चुन कर आये लगभग 200 नये सांसदों को आवास सुविधा के लिये अब लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने पहली बार चुन कर आये सांसदों के लिये लुटियन दिल्ली स्थित नॉर्थ एवं साउथ एवेन्यू में नये घरों का इंतजाम कर लिया है.इसके लिये केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग ने परियोजना के पहले चरण में नार्थ एवेन्यू में आवास बना कर इन्हें संपदा विभाग को नये सांसदों को आवंटन हेतु सौंप दिया है. परियोजना के अगले चरण में साउथ एवेन्यू में भी घर बनाये जायेंगे. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नॉर्थ एवेन्यू में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 36 नये डुप्लेक्स घर आवंटन के लिये तैयार हैं. उन्होंने बताया कि सात कमरों वाले प्रत्येक घर में संसद सदस्य को अपने कार्यालय के संचालन की भी जगह दी गयी है. पूरी तरह से हरित भवन तकनीकी पर आधारित इन घरों में सौर ऊर्जा से बिजली की अधिकतर जरूरत पूरी की जायेगी.प्रत्येक घर में वाहन के लिये भूमिगत पार्किंग की भी सुविधा है जिससे सांसदों के घर के आसपास वाहनों की वजह से पैदल रास्ते अवरुद्ध न हों. दो वाहनों की पार्किंग सुविधा के साथ प्रत्येक घर में पार्किंग स्थल से भूतल और पहली मंजिल पर जाने के लिये लिफ्ट की भी व्यवस्था है. परियोजना के तहत कुल 180 डुप्लेक्स घर बनाने का लक्ष्य है. यह काम चरणबद्ध तरीके से होगा. पहले चरण में बने 36 घरों के आवंटन के साथ नॉर्थ और साउथ एवेन्यू में पहले से मौजूद सांसद आवास भी फिलहाल आवंटित किये जायेंगे.नये घरों के निर्माण के साथ ही, पुराने आवास में रह रहे सांसदों को नये आवास आवंटित होंगे. उल्लेखनीय है कि प्रत्येक सांसद को दिल्ली में सरकारी आवास की सुविधा मिलती है. लुटियन दिल्ली में मौजूद टाइप आठ और टाइप सात श्रेणी के बंगले, केन्द्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सांसदों को आवंटित होते हैं. जबकि पहली चुन कर आये सांसदों के लिये नॉर्थ और साउथ एवेन्यू में पांच कमरे वाले फ्लैट मौजूद हैं. इनमें जगह की कमी और पार्किंग आदि की समस्यायें 2014 में सामने आने के बाद तत्कालीन आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री एम वेंकैया नायडू ने सांसदों के लिये नये आवास बनाने की परियोजना को हरी झंडी दी थी.

    लगभग 450 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने नये घरों में चार बेडरूम, दो ऑफिस रूम और एक बैठक सहित सात कमरे हैं. घर के आगे और पीछे बागवानी के लिये जगह छोड़ी गयी है. बेसमेंट में पार्किंग के साथ ही सांसद के वाहन चालक के लिये भी एक कमरा बनाया गया है. प्रत्येक घर में इंटरनेट और पीएनजी गैस कनेक्शन की सुविधा भी है. नवनिर्मित आवासीय परिसर अगले सौ साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. तीन ब्लॉक वाले आवासीय परिसर के प्रत्येक ब्लॉक में 12 डुप्लेक्स घर बनाये गये हैं. इनकी भूमिगत पार्किंग के जरिये एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में जाया जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली : रेव पार्टी के शक में रेड, नाबालिग लड़के-लड़कियों सहित 600 लोगों को पकड़ा
    Next Article महिला ने टॉयलेट समझकर खोल दिया फ्लाइट का इमरजेंसी गेट

    Related Posts

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    October 16, 2026

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    October 16, 2026

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    October 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.