Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    राष्ट्र संवाद संवादाता

    जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, ‘मेड इन इंडिया’ पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में निभाएंगी अहम भूमिका
    जमशेदपुर। भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 4 जुलाई का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के साणंद स्थित सीजी सेमी ओसैट (CG Semi OSAT) प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसी अवसर पर भारत में निर्मित पहली ‘मेड इन इंडिया’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप की पहली खेप वैश्विक बाजार के लिए रवाना की जाएगी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देश के प्रमुख राष्ट्रीय समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

    इस ऐतिहासिक अवसर पर जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने का अवसर मिला है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री प्लांट में कार्यरत इंजीनियरों, तकनीशियनों और कर्मचारियों से बातचीत करेंगे, जिसमें तनिषा भी अपने अनुभव साझा करेंगी। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जमशेदपुर और झारखंड के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।
    तनिषा गौतम वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद के निकट साणंद स्थित सीजी सेमी में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के रूप में कार्यरत हैं। वह भारत के पहले कमर्शियल सेमीकंडक्टर निर्माण प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं और देश के तकनीकी विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

    तनिषा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, टाटानगर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एनटीटीएफ-टीएसटीआई से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज़ में की थी। वर्तमान में वह भारत के महत्वाकांक्षी सेमीकंडक्टर मिशन से जुड़कर अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्र में योगदान दे रही हैं।
    कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री कर्मचारियों से उनके कार्य अनुभव, पारिवारिक पृष्ठभूमि, प्रशिक्षण और भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग की संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे। भारत में निर्मित पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप का वैश्विक बाजार में प्रवेश देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह इस बात का संकेत है कि भारत अब केवल तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय तकनीक का निर्माता भी बन रहा है।

    तनिषा गौतम की यह सफलता जमशेदपुर और झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर देश की सबसे बड़ी तकनीकी परियोजनाओं का हिस्सा बन सकती हैं और वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन कर सकती हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleव्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल
    Next Article हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.