Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    आदित्यपुर: करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व लगातार सक्रिय है। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्यपुर के हरिओम नगर स्थित हिमांशु सिंह के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने हिमांशु के पिता अरविंद सिंह एवं अन्य परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिमांशु सिंह की हत्या बेहद दुखद और चिंताजनक घटना है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे को सरकार के समक्ष भी मजबूती से उठाया जाएगा।

    उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अकेले नहीं हैं। पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना सरकार की जिम्मेदारी है।

    इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व विधायक अमर बाउरी, भाजपा नेता भानुप्रताप साहू और प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने परिवार को सांत्वना दी और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई ही पीड़ित परिवार को न्याय दिला सकती है।

    उल्लेखनीय है कि हिमांशु सिंह की हत्या के बाद पूरे जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इस घटना के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने प्रदर्शन किए हैं। भाजपा नेताओं ने भी स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक पार्टी लगातार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी और न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका
    Next Article सरायकेला के आसंगी चेक डैम में बड़ा हादसा, नहाने गए दो किशोर डूबे; एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    Related Posts

    15 साल बाद कुंवर सिंह मैदान के 50 घरों तक पहुंचा नल का पानी

    July 4, 2026

    सरायकेला के आसंगी चेक डैम में बड़ा हादसा, नहाने गए दो किशोर डूबे; एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    July 4, 2026

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    15 साल बाद कुंवर सिंह मैदान के 50 घरों तक पहुंचा नल का पानी

    सरायकेला के आसंगी चेक डैम में बड़ा हादसा, नहाने गए दो किशोर डूबे; एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.