तमिलनाडु में भारी बारिश, समुद्र तट की ओर बढ़ रहा ‘फेंगल’ चेन्नई: चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के शनिवार को दिन में पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना और इसके समुद्र तट की ओर बढ़ने के बीच उत्तरी तमिलनाडु के कई हिस्सों में शनिवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। तटीय क्षेत्रों में शुक्रवार रात पहले रुक-रुककर और फिर भारी बारिश हुई जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया तथा निचले इलाके मदीपक्कम के कई निवासियों ने अपने वाहनों को पास के वेलाचेरी फ्लाईओवर के दोनों ओर खड़ा कर दिया। ऐसे ही कई अन्य इलाकों…
Author: Devanand Singh
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहा नयी दिल्ली: दिल्ली में शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रति घंटे आंकड़े उपलब्ध कराने वाले ‘समीर ऐप’ के अनुसार, सुबह नौ बजे के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 351 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’…
श्रीलंका ने दूसरी पारी में 5 विकेट खो कर बनाए 103 रन डरबन। श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड में खेला जा रहा है. पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने खुद को एक मजबूत स्थिति में ला दिया है. पहले पारी में 191 रन बनाने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 366 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. श्रीलंका को 516 रनों का विशाल लक्ष्य मिला. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 103 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं और अब उन्हें…
भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन हो गया. सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें 25 नवंबर को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराया गया था , मंगल मुंडा ने गुरुवार की देर रात अंतिम सांस ली. बता दे कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था , उनके इलाज को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन ने ट्रामा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी में इलाजरत भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के स्वास्थ्य की…
जमशेदपुर 28 नवंबर 2024: भोजपुरी संगीत जगत की विख्यात गायिका श्रीमती इंदू सोनाली को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन श्री भरत सिंह जी ने अपने साकची स्थित कार्यालय में सम्मानित किया। इस मौके पर श्री भरत सिंह ने श्रीमती इंदू सोनाली को पुष्पगुच्छ भेंटकर और अंगवस्त्र ओढा़कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान श्री भरत सिंह ने कहा, “श्रीमती इंदू सोनाली जी ने भोजपुरी संगीत को विश्व मंच पर एक अलग पहचान दी है। उनकी गायकी ने न केवल हमारी भाषा और संस्कृति को मजबूती दी है, बल्कि इसे देश-विदेश के कोने-कोने तक पहुंचाने…
खनिजों का अवैध परिवहन करते दो वाहन जप्त जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं परिवहन के रोकथाम हेतु जिला खनन कार्यालय द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिदगोड़ा थाना अंतर्गत वाहन संख्या JH05AS – 2510 (बालू लदा) एवं वाहन संख्या JH10BD – 8171 (बालू लदा) जप्त किया गया। उपरोक्त दोनों वाहन बिना खनिज परिवहन चालान के परिवहन करते हुए पाये गए। दोनों वाहनों को सिदगोड़ा थाना को सुपुर्द करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
नदी के बीच के इलाके की ट्रैफिक फ्लाइओवर के नीचे से ही जाएगी ओल्ड पुरुलिया रोड, आजादनगर की ट्रैफिक भी नीचे से ही जाएगी जमशेदपुर। मानगो पुल पर जाम के असल कारणों की खोज में शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिमी के नव निर्वाचित विधायक श्री सरयू राय सुबह में मानगो पुल पर पहुंचे. उन्होंने पुल और उससे लगते इलाके का निरीक्षण किया और उसके बाद कहा कि मानगो की तरफ ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी तो मानगो की जाम की समस्या ठीक हो जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि शुक्रवार को ही इस गंभीर मुद्दे पर प्रशासनिक बैठक होनी है. सरयू राय…
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने आज राष्ट्रीय राजधानी व आसपास के इलाकों में उच्च प्रदूषण स्तर पर दिल्ली के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि GRAP-4 उपायों का कार्यान्वयन एक घोर विफलता था. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि स्कूलों पर प्रतिबंध को छोड़कर सभी प्रदूषण विरोधी उपाय सोमवार तक लागू रहेंगे. अदालत ने प्रदूषण विरोधी संस्था CAQM को इस बीच एक बैठक आयोजित करने और प्रतिबंधों को GRAP 4 से घटाकर GRAP 3 या GRAP 2 तक कम करने पर सुझाव देने पर विचार करने का आदेश दिया. अदालत ने निकाय से जरूरत…
खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा में मशाल जुलूस के समापन समारोह में हादसा हो गया. मशालें रखते समय कुछ मशालें उलटी हो गईं और आग भड़क गई. हादसे में 50 से ज्यादा लोग झुलस गए. उन्हें इलाज क लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जुलूस में एक हजार से ज्यादा मशालें थीं. इनमें से 200 मशालें जलाई गईं थी. मशाल में लकड़ी का बुरादा और कपूर का चूरा था, जिससे आग और ज्यादा भड़क गई. मशाल जुलूस का आयोजन राष्ट्र भक्त वीर युवा मंच ने किया था. आतंकवाद के खिलाफ आयोजित हुए कार्यक्रम में तेलंगाना के…
नई दिल्ली. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बेंगलुरु स्थित आतंकवादी मॉड्यूल को धन, हथियार व गोला-बारूद मुहैया कराने के आरोपी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकवादी को रवांडा से प्रत्यर्पित किया है. अधिकारियों के अनुसार सलमान रहमान खान का प्रत्यर्पण किगाली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) व इंटरपोल के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के सहयोग से सीबीआई के ग्लोबल ऑपरेशंस सेंटर द्वारा किए गए एक बेहद गोपनीय ऑपरेशन का हिस्सा था. सलमान रहमान खान पर आपराधिक साजिश में शामिल होने आतंकवादी संगठन में सदस्यता लेने व पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा को सामग्री सहायता प्रदान करने का आरोप है. एनआईए…
