Author: Devanand Singh

नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए पश्चिम बंगाल की झांकी को खारिज कर दिया है. इस वाकये के बाद माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्र की मोदी सरकार के बीच खाई और गहरी हो सकती है.रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बंगाल सरकार के प्रस्ताव को विशेषज्ञ समिति ने दो बैठकों के बाद खारिज कर दी. कहा गया, पश्चिम बंगाल सरकार की झांकी को इसी प्रक्रिया के तहत गणतंत्र दिवस परेड 2019 में भाग लेने के लिए चुना गया था.बता दें कि पश्चिम बंगाल…

Read More

नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने में अभी एक साल का समय बचा है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है. चुनावी रणनीति बनाने में कहीं कोई चूक न रहे और इस मामले में भाषा आड़े न आए इसके लिए भाजपा अध्यक्ष बांग्ला भाषा सीख रहे हैं. उन्होंने इस काम के लिए एक टीचर भी रखा है.कोशिश यह है कि भाजपा अध्यक्ष कम से कम इस भाषा को समझने लगें और पश्चिम बंगाल की सभाओं में अपने भाषणों की शुरुआत बांग्ला में करें, जिससे उनकी बात जनता…

Read More

नई दिल्ली: कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने 1 जनवरी बुधवार को कहा कि संसद द्वारा पारित कानूनों को लागू करना राज्य सरकारों का संवैधानिक कर्तव्य है. प्रसाद ने कहा कि जो राज्य यह कहते हैं कि वे संशोधित नागरिकता कानून को लागू नहीं करेंगे, उन्हें ऐसे निर्णय करने से पहले उचित विधिक राय लेनी चाहिए. प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, संसद द्वारा पारित कानूनों को लागू करना राज्यों का एक संवैधानिक कर्तव्य है.संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) रद्द करने की मांग करते हुए केरल विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किये जाने के कुछ ही घंटों बाद केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर…

Read More

नई दिल्ली: नए साल में आपके केबल टीवी और डीटीएच का बिल कम हो जाएगा. टेलीकॉम रेग्यूलेटर ट्राई ने नया टैरिफ ऑर्डर जारी किया है. अब उपभोक्ता को नेटवर्क कैरिज फीस के तौर पर मात्र 130 रुपये चुकाने होंगे. इसमें उपभोक्ता को 200 फ्री चैनल मिलेंगे. साथ ही ब्रॉडकॉस्टर 19 रुपये वाले चैनल बुके में नहीं दे सकेंगे. जानें नए टैरिफ ऑर्डर में क्या खास है. यह हो रहा बदलाव – नेटवर्क कैपिसिटी फीस 130 रुपये होगी. – 130 रुपये में 200 फ्री टू एयर चैनल मिलेंगे. – 160 रुपये में 500 फ्री टू एयर चैनल मिलेंगे. – दूसरे टीवी…

Read More

पटना: पिछले एक साल में नीतीश कुमार की जितनी संपत्ति बढ़ी है, उसके बारे में विश्वास करना किसी के लिए आसान नहीं है, क्योंकि, मुख्यमंत्री की ओर से जारी किए गए ब्योरे में उनकी संपत्ति उतनी की उतनी ही है, जितनी की एक साल पहले थी. अलबत्ता उनका पशुधन जरूर बढ़ गया है और यही उनकी साल भर की जमापूंजी कही जा सकती है. यही नहीं मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा देखने से पता चलता है कि नीतीश के तमाम मंत्री उनसे कहीं ज्यादा अमीर हैं. खास बात यह है कि सीएम से ज्यादा धनवृद्धि डिप्टी सीएम…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली की लाइफलाइन बन चुकी मेट्रो एक नया आयाम छूने वाली है. इसमें सात मंजिल ऊंचा मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा. यह मेट्रो का अब तक का सबसे ऊंचा स्टेशन होगा. इसकी ऊंचाई 23.5 मीटर होगी. मिली जानकारी के मुताबिक चौथे फेज में मेट्रो इस नई ऊंचाई को छुएगी. हैदरपुर बादली मोड़, जहां चौथे फेज का कार्य सोमवार को शुरू हो गया है वहां मेट्रो का सबसे ऊंचा स्टेशन बनेगा जिसके प्लेटफॉर्म की ऊंचाई 23.5 मीटर होगी. इसे आप सात मंजिल जितना ऊंचा मान सकते हैं. 2022 तक यह स्टेशन तैयार हो जाएगा. यह स्टेशन जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम मार्ग…

Read More

देश के सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप में 2020 में कई बदलाव होंगे. एक तरफ जहां पुराने एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर इसका अपडेट बंद हो जाएगा. तो दूसरी तरफ, इसमें कई यूजफुल फीचर्स जुड़ेंगे. कई फीचर्स बीटा वर्जन में मिल रहे हैं, जो 2020 में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. हम यहां ऐसे ही फीचर्स के बारे में बता रहे हैं.- डार्क मोड : बीटा वर्जन पर इस फीचर को हाल ही में रोलआउट किया गया है. फुल टेस्टिंग के बाद इसे सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा. डार्क मोड की मदद से…

Read More

मथुरा: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख को पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को समझने के लिए एक महीने तक वहां रहना चाहिए. उन्होंने एनपीआर और एनआरसी का विरोध करने के लिए यादव को आड़े हाथों लिया. सिंह ने यह भी कहा कि संशोधित नागरिकता कानून गरीबों के खिलाफ नहीं है और उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा इस कानून के बारे में लोगों को गुमराह कर रही हैं.राज्य भाजपा प्रमुख ने कहा, अखिलेश को एक महीने तक पाकिस्तान…

Read More

नई दिल्ली: नए साल के पहले ही दिन आम आदमी को एक बड़ा झटका लगा है. एक जनवरी 2020 से रसोई सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है. लगातार चौथे महीने रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ है, जिससे आम आदमी को झटका लगा है. देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 19.00 रुपये महंगा हुआ है.दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आपको 714.00 रुपये चुकाने पड़ेंगे. कोलकाता में इसका दाम 747 रुपये है. वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 684.50…

Read More

सुपौल: जिले की एक पंचायत के गांव में प्रेमी और प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. इसमें एक व्यक्ति द्वारा लोगों के मौजूदगी में प्रेमी और प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई की जा रही है. बताया जाता है कि मामला सामने आने के बाद आरोपित सरपंच फरार है.घटन के संबंध में बताया जाता है कि सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र का का एक वीडियो इलाके में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रेमी और प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में कुछ लोगों ने देख लिया. उसके बाद पंचायत बुलाकर प्रेमी-प्रेमिका की पिटाई का फैसला किया गया.…

Read More