Author: Devanand Singh

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक बार फिर सेना ने एक आतंकी मुठभेड़ में 4 अज्ञात आतंकियों को मार गिराया है. सेना ने इस ऑपरेशन को शोपियां के सुग्गू गांव में अंजाम दिया है, जहां बीती रात आतंकी मूवमेंट की जानकारी मिली थी. इस एनकाउंटर के बाद इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक सेना की राष्ट्रीय राइफल्स को मिलिट्री इंटेलिजेंस के जरिए मंगलवार रात को शोपियां के सुग्गू में दो आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद सेना ने एसओजी और सीआरपीएफ ने सेना के साथ इलाके की सख्त…

Read More

शास्त्री नगर ब्लाक नम्बर 3, झोपड़ा मस्जिद के सामने  बन्ना गुप्ता  स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के आह्वान पर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए यथासंभव जरूरत मंद लोगों की सेवा करने का प्रयास पिछले दो महीने से किया जा रहा है जिसमें खाद्य सामग्री,कच्चा राशन एवं चुड़ा और गुड़ का वितरण छह हजार पाँच सौ लोगों में किया गया ,इस शुभ कार्य की आज पूर्णाहूति कर दी गईं ।आज अंतिम दिन मानवता की सेवा करने का यथासंभव प्रयास किया गया ।इस शुभ कार्य को संपन्न करने में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि कमलेश कुमार पांडेय जी के नेतृत्व…

Read More

नई दिल्ली.पिछले करीब 3 महीने से सुस्त पड़ी विनिवेश की रफ्तार फिर तेज पकड़ने लगी है. CNBC आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ITDC के होटल की संपत्ति बेचने पर बैठक होने वाली है. सूत्रों के मुताबिक इस मुद्दे पर इसी हफ्ते इंटर मिनिस्ट्रियल ग्रुप की बैठक होगी. होटल अशोक और होटल सम्राट कॉम्पलेक्स की बिक्री पर जल्द फैसला आ सकता है. इन संपत्तियों को बेचने से संबंधित रिपोर्ट को जल्द मंजूरी मिल सकती है. सूत्रों के मुताबिक, कम से कम 3 सरकारी कंपनियों में विनिवेश की तरफ सरकार जल्द कदम बढ़ाने की तैयारी में है जिसमें CONCOR,…

Read More

नई दिल्ली. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में चुनावी बिगुल फूंक दिया है. अमित शाह ने जन संवाद वर्चुअल रैली के जरिए पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया. इस दौरान शाह ने बंगाल की 18 सीटों को चुनाव के लिहाज से सबसे ज्यादा अहम बताया. अमित शाह ने बंगाल सरकार पर केंद्र की योजनाएं लागू न करने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी को चुनौती दी और कहा कि ये राजनीति की चीज नहीं है, राजनीतिक के कई और मैदान हैं आप मैदान तय कर लो, दो-दो हाथ हो जाएं. शाह…

Read More

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लगे लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को लेकर बड़ा फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ”प्रवासियों को 15 दिनों में वापस भेजा जाए. राज्य श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोज़गार देने की स्कीम तैयार करें. इसके लिए पलायन कर गए सभी श्रमिकों की पहचान कर पूरी विस्तृत जानकारी वाला डाटा तैयार किया जाए. फिर उनको समुचित रोजगार देने की स्किम बनाई जाए. कोर्ट ने आगे कहा कि प्रवासियों की पहचान के लिए योजना निर्धारित हो. प्रवासियों की स्किल मैपिग हो ताकि तय करना आसान हो कि उन्हें…

Read More

नई दिल्ली. कोरोना वायरस का असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा पड़ने वाला है. वर्ल्ड बैंक ने अपनी नई रिपोर्ट ग्लोबल इकनॉमिक प्रॉस्पैक्ट में इसे लेकर चिंता जाहिर की है. वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट डेविड मलपास के अनुसार 1870 के बाद यह पहला मौका होगा, जब महामारी की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी आएगी. ये बात उन्होंने रिपोर्ट की भूमिका में कही है. बता दें कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में 1870 के बाद अब तक कुल 14 बार मंदी आई है. ये मंदी 1876, 1885, 1893, 1908, 1914, 1917-21, 1930-32, 1938, 1945-46, 1975, 1982, 1991, 2009 और 2020 में…

Read More

नई दिल्ली.:कोरोना वायरस महामारी का संकट भारत में हर दिन बढ़ता जा रहा है.महाराष्ट्र, दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों में संक्रमितों की संख्या में तेजी देखी जा रही है. वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 9983 मामले सामने आए हैं. यह एक दिन संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है. वहीं, इस दौरान 208 लोगों की मौत हुई है. इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या 2,56,611 हो गई है. संक्रमण के चलते अब तक 7135 लोगों की जान गई है. इस खतरनाक…

Read More

श्रीनगर. दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार 8 जून की तड़के एक मुठभेड़ में सेना ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पिछले 24 घंटे में सेना के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ में सेना ने 10 को मार गिराया है. जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को शोपियां के रेबन गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिली थी. रविवार सुबह सेना और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गांव में घेराव किया गया. जैसे ही सुरक्षाबल आतंकवादियों के छिपे होने की जगह पर पहुंचे, आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो…

Read More

गुवाहाटी: असम में बाढ़ के हालात रविवार को भी गंभीर बने रहने के साथ ही अब भी छह जिले के 60 हजार लोग प्रभावित हैं. अधिकारियों ने कहा कि लखीमपुर जिले में बाढ़ का पानी कम हुआ, लेकिन दो नए जिले धेमाजी और पश्चिम कार्बी आंगलांग में घुस गया. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ के कारण धेमाजी, गोलपारा, नगांव, होजाई, पश्चिम कार्बी आंगलांग और कछार जिले के 59,840 लोग प्रभावित हुए हैं. इसके मुताबिक, सर्वाधिक प्रभावित गोलपारा में 42 हजार लोग और इसके बाद होजाई में 13 हजार से अधिक और पश्चिम कार्बी…

Read More

नई दिल्ली. कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते देश भर में बंद हुए स्कूल और कॉलेज आगामी अगस्त के महीने में फिर से खोले जा सकते हैं. इस बात की पूरी संभावना है. हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल ने कहा है कि गत 16 मार्च के बाद से बंद हुए स्कूल और कॉलेज अगस्त 2020 के बाद फिर से खुल जाएंगे. लगभग 33 करोड़ छात्र स्कूल के फिर से खोलने की खबर का इंतजार कर रहे हैं. लॉकडाउन के चौथे चरण के समाप्त होने पर मई के अंत में आई…

Read More