
शास्त्री नगर ब्लाक नम्बर 3, झोपड़ा मस्जिद के सामने बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के आह्वान पर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए यथासंभव जरूरत मंद लोगों की सेवा करने का प्रयास पिछले दो महीने से किया जा रहा है जिसमें खाद्य सामग्री,कच्चा राशन एवं चुड़ा और गुड़ का वितरण छह हजार पाँच सौ लोगों में किया गया ,इस शुभ कार्य की आज पूर्णाहूति कर दी गईं ।आज अंतिम दिन मानवता की सेवा करने का यथासंभव प्रयास किया गया ।इस शुभ कार्य को संपन्न करने में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि कमलेश कुमार पांडेय जी के नेतृत्व में जिला के वरिष्ठ कांग्रेसी अमर कुमार मिश्रा, मोहम्मद नौशाद,प्रमोद तिवारी, अगस्टीन विलसन, ज्योति मिश्रा, ए आर कैलाश, मोहम्मद मुर्तुजा, जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रफुल्लो साहू की मुख्य रूप से योगदान रहा है ।

