Author: Devanand Singh

पटना. देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले के बीच आज (रविवार) 7 जून को अमित शाह ने वर्चुअल रैली के माध्यम से बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का शंखनाद कर दिया है. अमित शाह ने कहा कि भारत के निर्माण में बिहार के प्रवासी मजदूरों के पसीने की महक है. उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को घर भेजने का काम केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के साथ मिलकर किया है.अमित शाह ने कहा कि बिहार के मजदूरों के लिए हजारों ट्रेनें चकलाई गई. ट्रेन में भोजन-पानी दिया गया. बिहार में क्वारंटाइन सेंटर में रहने के लिए बिहार…

Read More

देश में अब तक कोविड-19 के 1,19,293 रोगी ठीक हुये हैं. पिछले 24घंटों में कोविड-19 के 5,220 रोगी स्वस्थ्य हुए हैं. इसके साथ ही भारत में कोविड-19 के रोगियों की रिकवरी दर अब 48.37 प्रतिशत है. वर्तमान में देश में कोविड -19 के 1,20,406 सक्रिय रोगी हैं, जो उपचार करा रहे हैं.भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देश में कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों की पहचान के लिए कोविड-19 के नमूनों की जांच क्षमता को बहुत अधिक बढ़ाया है. केंद्र सरकार ने सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या को जो कि पहले मात्र एक थी उसे बढ़ा कर 531 किया है वही…

Read More

आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरायकेला खरसावां के उपाध्यक्ष विनय कृष्ण उर्फ राजू सिंह ने जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक बलवंत पाण्डेय, मंडल महामंत्री जितेंद्र शुक्ला,युवा मोर्चा मंत्री प्रकाशरंजन,रितेश सिंह एवम अन्य भाजपा कार्यकर्तागण के सहयोग से वास्तु विहार आदित्यपुर में वृक्षरोपण किया गया। युवा मोर्चा हर वर्ष इस तरह का कार्यक्रम करती हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी।

Read More

आज कुल 8 कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान  6 जून को राज्‍य में मिले कुल 44 कोरोना +ve, झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्‍या 982 पूर्वी सिंहभूम जिले में आज कुल 8 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान हुई है। 6 संक्रमितों का ट्रेवल हिस्ट्री है वहीं 2 संक्रमित कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के हैं। तथा सभी संस्थागत क्वारंटाइन में रखे गए थें । कोरोना संक्रमण का पहचान होने पर संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। जिलेवासियों से आग्रह है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर…

Read More

स्कूल फ़ीस मसले पर जिला प्रशासन में इच्छाशक्ति का अभाव : शिक्षा सत्याग्रह – जिला स्तरीय फ़ीस रेगुलेटरी कमिटी की निष्क्रियता पर उठे सवाल – स्कूल प्रबंधन और पेरेंट्स के बीच मध्यस्थता कर समाधान ढूंढे जिला प्रशासन : अंकित शिक्षा सत्याग्रह ने स्कूल फ़ीस को लेकर पेरेंट्स और स्कूल मैनजमेंट के बीच जारी जिच को लेकर मध्यस्थता कर समाधान ढूंढने की वकालत की है। शिक्षा सत्याग्रह के संस्थापक अंकित आनंद ने स्कूल फ़ीस मामले पर कहा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग में इस विषय को लेकर इच्छाशक्ति का अभाव है। स्कूलों से जुड़े विभिन्न हितधारकों की बैठक बुलाकर इसका…

Read More

रोजगार के लिए पूर्ववर्ती सरकार की औद्योगिक नीतियों को लागू करने की सलाह समय रहते राज्य सरकार निवेशकों को आमंत्रित करें : रघुवर जमशेदपुर। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार को आगाह करते हुए कहा है कि झारखंड में गरीबों, महिलाओं और युवाओं को अधिकाधिक रोजगार देने की आवश्यकता है। इसके लिए यहां ऐसे उद्योगों की स्थापना की जरूरत है, जिससे रोजगार का अधिक अवसर उत्पन्न हो सके। उन्होंने कोरोना संकट के सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि अभी शुरूआत में ही सजग होने की जरूरत है ताकि भविष्य में यह संकट अधिक…

Read More

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए तबलीगी जमात के 2,550 सदस्यों को काली सूची में डाल दिया है. ये लोग 40 देशों से हैं, जो राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान भारत में ठहरे हुए थे और वीजा नियमों का उल्लंघन कर धार्मिक गतिविधियों में शामिल थे. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों को 10 साल तक भारत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी. शायद यह पहला मौका है, जब सरकार ने एक झटके में इतनी अधिक संख्या में लोगों को काली सूची में डाला है और विदेशी (नागरिक) अधिनियम के…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से उपजे संकट के बीच देश के दो राज्यों झारखंड और कर्नाटक में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप की तीव्रता 4.7 रही, जबकि कर्नाटक के हम्पी में भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई. फिलहाल, दोनों जगहों पर जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह-सुबह 6:55 बजे कर्नाटक में भूकंप के झटके महसूस किए गए. घरों सो रहे लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुये, जिससे लोगों की नींद खुल गई, इस दौरान घर का सामान हिलता दिखाई दिया.बताया जाता है कि कर्नाटक…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा आयोजित वर्चुअल ग्लोबल वैक्सीन शिखर सम्मेलन को संबोधित किया. जिसमें 50 से अधिक देशों के व्यापारिक नेताओं, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, नागरिक समाज, सरकारी मंत्रियों, राष्ट्राध्यक्षों और देश के नेताओं ने भाग लिया. जिसमें भारत ने अंतर्राष्ट्रीय टीका गठबंधन गावी को 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया है.प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत इस चुनौतीपूर्ण समय में विश्व के साथ एकजुट होकर खड़ा है. भारतीय संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की शिक्षा देती है और महामारी के दौरान भारत ने इस शिक्षा को जीने की कोशिश की…

Read More

नई दिल्ली:देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार में लगातार वृद्धि हो रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9851 नए केस आए सामने आए हैं और 273 मौतें हुईं. जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या सवा दो लाख पहुंच गई है.स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक 226.770 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 6348 की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 9 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं.भारत में मामले बढऩे की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गई है. बुधवार को ब्राजील में…

Read More