राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद प्रशासन सक्रिय, जिला शिक्षा अधीक्षक ने तारापोर स्कूल प्रबंधन को किया तलब ● बकाया फ़ीस के लिए बच्चों की पढ़ाई रोकने के मामले में गुरुवार को जमशेदपुर शिक्षा विभाग में त्रिपक्षीय वार्ता संभव जमशेदपुर के एग्रिको स्थित जेएच तारापोर स्कूल प्रबंधन द्वारा बकाया फ़ीस नहीं चुका पाने पर दो नौनिहालों को पढ़ाई बंद करने का मामला तूल पकड़ चुका है। मामले में शिक्षा सत्याग्रह संस्था के ट्वीट के बाद समर्थन में अभिभावकों और विभिन्न संस्थानों ने समर्थन का ऐलान किया। लोगों में तारापोर स्कूल प्रबंधन के अमानवीय रवैये और मनमानी के ख़िलाफ़ नाराज़गी…
Author: Devanand Singh
उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने घाटशिला एवं बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत क्वारंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने क्वारंटाइन सेंटर में दिए जा रहे भोजन को खाकर गुणवत्ता जांच की तथा सेंटर प्रभारी को भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार के रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री एम. तमिल वाणन द्वारा घाटशिला एवं बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया। जिले…
पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और गुजरात पुलिस के सहयोग से जमशेदपुर लौटीं गुजरात में फंसी 22 युवतियां गुजरात के वलसाड जिले में वेलस्पन कंपनी में फंसी पोटका की 130 युवतियों में से 22 युवती बुधवार को जमशेदपुर लौट आईं। बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और भाजपा के तेज़तर्रार युवा नेता की पहल पर यह संभव हो सका। रविवार को कुणाल षाड़ंगी ने ट्वीट कर इस मामले में गुजरात पुलिस से 130 युवतियों के लिए मदद की अपील की थी। इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा की नेत्री चारु प्रज्ञा सहित गुजरात भाजयुमो के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया। वलसाड भाजयुमो…
भाजयुमो गोलमुरी मंडल ने 51 ऑटो चालकों के बीच किया राशन सामग्री का वितरण बुधवार, जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर भाजयुमो गोलमुरी मंडल ने गोलमुरी क्षेत्र के 51 ऑटोचालकों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया। बुधवार को भाजयुमो गोलमुरी अध्यक्ष अमिश अग्रवाल के नेतृत्व में गोलमुरी मेन रोड स्थित पार्टी कार्यालय के समक्ष गोलमुरी व टिनप्लेट चौक के जरूरतमंद टेम्पो चालकों को राशन सामग्री भेंट की गई। उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार शामिल हुए व ऑटो चालकों को राशन सामग्री प्रदान किया। ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्वी क्षेत्र…
बरौनी (बिहार). दुनिया भर के वैज्ञानिक मिलकर भी अब तक कोरोना वायरस महामारी का इलाज ढूंढने में नाकाम रहे हैं, लेकिन अब इसको लेकर भी अंधविश्वास सामने आने लगा है. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बिहार के बरौनी में एक महिला के गाय के रूप में प्रकट होकर खुद को कोरोनामाई होने के बात कह रही है. वायरल विडियो के सामने आने के बाद जि़ले में भी महिलाओं कोरोनामाई की पूजा शुरु कर दी है.वायरल वीडियो में गांव की महिलाएं दावा करती दिख रही हैं कि दो सप्ताह तक सोमवार और शुक्रवार तक कोरोनामाई की पूजा…
नयी दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सलिल पारेख को बीते वित्त वर्ष 2019-20 में 34.27 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज मिला. इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में उनका पैकेज 24.67 करोड़ रुपये था.कंपनी की वित्त वर्ष 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार पारेख के पैकेज में 16.85 करोड़ रुपये वेतन, 17.04 करोड़ रुपये शेयर विकल्प और 38 लाख रुपये अन्य परितोषिक शामिल हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इन्फोसिस के चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने स्वैच्छिक रूप से अपनी सेवाओं के लिए कोई वेतन पैकेज नहीं लेने का फैसला किया.कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी यू…
नयी दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत और चीन की सेनाओं के बीच लगभग एक महीने से चले आ रहे गतिरोध के संदर्भ में कहा कि पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिक अच्छी खासी संख्या मे’ आ गए हैं और भारत ने भी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं.सिंह ने कहा कि भारत और चीन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच छह जून को बैठक निर्धारित है. इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत अपनी स्थिति से पीछे नहीं हटेगा. पूर्वी लद्दाख में संवेदनशील क्षेत्रों में वर्तमान स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने…
ह्यूस्टन: अमेरिका के मिनियापोलिस में निहत्थे अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की निर्मम हत्या के बाद देशभर में हिंसा का दौर जारी है. हालात इतने खराब हो गए हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सेना तैनात करनी पड़ी है. ट्रंप ने कहा कि हिंसा से निपटने में राज्यों के गवर्नर अपनी कमजोरी दिखा रहे हैं. ट्रंप के इस बयान के बाद ह्यूस्टन के पुलिस प्रमुख आर्ट एक्वेडो ने उन्हें अपना मुंह बंद रखने की सलाह दी है. ह्यूस्टर के पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘मैं देश के पुलिस चीफ की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति को बस इतना कहना चाहूंगा कि…
नई दिल्ली: केंद्रीय भूतल परिवहन और राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली -अमृतसर एक्सप्रेसवे के एक भाग के रूप में पंजाब के नकोदर से सुल्तानपुर लोधी, खडूर साहिब होते हुए अमृतसर तक ग्रीन फील्ड कनेक्टिविटी बनाए जाने की मांग मान ली है. इसके साथ ही गडकरी ने यह भी कहा है कि अमृतसर से गुरदासपुर के बीच सिग्नल फ्री रोड बनाई जाएगी, जिससे गुरदासपुर से आगे जाने के लिए लोगों के पास अमृतसर से या करतारपुर के जरिये आगे बढ़ने का विकल्प रहेगा.केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस बात की घोषणा मंगलवार को एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए…
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में मंगलवार देेर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सरायरंजन और ओपी हलइ के सीमांचल एरिया तीसवारा बंपर के नजदीक असंतुलित ट्रक ने 8 लोगों को रौंद दिया. इस घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि अन्य घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से सभी को पटना रेफर किया गया है. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया.जानकारी के अनुसार सरायरंजन व हलाई ओपी क्षेत्र की सीमा पर तिसवारा बम्मा के पास देर रात कई…
