Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ह्यूस्‍टन के पुलिस प्रमुख की अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप को सलाह, अपना मुंह बंद रखें
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ह्यूस्‍टन के पुलिस प्रमुख की अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप को सलाह, अपना मुंह बंद रखें

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ह्यूस्‍टन: अमेरिका के मिनियापोलिस में निहत्थे अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की निर्मम हत्‍या के बाद देशभर में हिंसा का दौर जारी है. हालात इतने खराब हो गए हैं कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को सेना तैनात करनी पड़ी है. ट्रंप ने कहा कि हिंसा से निपटने में राज्‍यों के गवर्नर अपनी कमजोरी दिखा रहे हैं. ट्रंप के इस बयान के बाद ह्यूस्‍टन के पुलिस प्रमुख आर्ट एक्‍वेडो ने उन्‍हें अपना मुंह बंद रखने की सलाह दी है.

    ह्यूस्‍टर के पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘मैं देश के पुलिस चीफ की ओर से अमेरिका के राष्‍ट्रपति को बस इतना कहना चाहूंगा कि अगर आपके आपके पास कुछ रचनात्‍मक नहीं है, कहने के लिए तो कृपया अपना मुंह बंद रखिए.’

    इससे पहले एक जून को राज्‍यों गवर्नर के साथ कॉन्‍फ्रेंस कॉल में डोनाल्‍ड ट्रंप ने उन्‍हें सलाह दी थी कि वे प्रदर्शनकारियों पर अपना प्रभुत्‍व स्‍थापित करें. उन्‍होंने कहा, ‘अगर आप अपना प्रभुत्‍व स्‍थापित नहीं करेंगे तो आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं.’

    ‘हिंसा, लूट और अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’

    इस बीच हत्‍या पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के बीच ट्रंप के कार्यालय वाइट हाउस ने कहा है कि हिंसा, लूट, अराजकता और अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. व्‍हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैली मैकनैनी ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘राष्ट्रपति ने साफ कर दिया है कि हम अमेरिका की सड़कों पर जो देख रहे हैं, वह अस्वीकार्य है. हिंसा, लूट, अराजकता, अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’

    उन्होंने अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की हिरासत में मौत के बाद से हो रहे प्रदर्शनों में दंगों और लूट का संदर्भ देते हुए कहा, ‘साधारण और साफ बात है. ये आपराधिक कृत्य प्रदर्शन नहीं हैं, ये अभिव्यक्ति नहीं हैं, ये अपराध हैं जो बेकसूर अमेरिकी नागरिकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.’ फ्लॉयड की मौत के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों की आग अमेरिका की 140 शहरों तक पहुंच गई है, जिसे देश में पिछले कई दशकों की सबसे खराब नागरिक अशांति माना जा रहा है.

    24 राज्यों में नैशनल गार्ड के 17,000 सैनिकों की तैनाती

    उत्तर में न्यूयॉर्क से लेकर दक्षिण में ऑस्टिन तक और पूर्व में वॉश‍िंगटन डीसी से लेकर पश्चिम में लॉस एंजिलिस तक कई प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है. प्रेस सचिव ने बताया कि 24 राज्यों में नैशनल गार्ड के करीब 17,000 सैनिकों की तैनाती की गई है. मैकनैनी ने कहा, ‘पहला संशोधन शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के अधिकार की गारंटी देता है, हमने वाशिंगटन और देश के अन्य हिस्सों में पिछली रात जो देखा वह यह नहीं था इसलिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन हरकतों को गलत बता रहे हैं ताकि अमेरिकी नागरिकों, अमेरिकी कारोबारों को बचाया जा सके.’

    उन्होंने कहा, ‘कुल 3,50,000 नेशनल गार्ड उपलब्ध हैं और अराजकता के लिए और कदम उठाए जाएंगे. देश भर के गवर्नरों को कार्यवाही करनी होगी, नेशनल गार्ड की तैनाती करनी होगी क्योंकि यह अमेरिकी समुदायों को बचाने के लिए उचित है.’

    सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए, मैकनैनी ने कहा कि ओवल ऑफिस का संबोधन या राष्ट्र के नाम संबोधन इस अराजकता का समाधान नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र ने मानी पंजाब की मांग, नकोदर से अमृतसर तक होगी ग्रीन फील्ड कनेक्टिविटी
    Next Article पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिक अच्छी-खासी संख्या में आए: राजनाथ

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    May 20, 2026

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.