Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र ने मानी पंजाब की मांग, नकोदर से अमृतसर तक होगी ग्रीन फील्ड कनेक्टिविटी
    Breaking News Headlines

    केंद्र ने मानी पंजाब की मांग, नकोदर से अमृतसर तक होगी ग्रीन फील्ड कनेक्टिविटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: केंद्रीय भूतल परिवहन और राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली -अमृतसर एक्सप्रेसवे के एक भाग के रूप में पंजाब के नकोदर से सुल्तानपुर लोधी, खडूर साहिब होते हुए अमृतसर तक ग्रीन फील्ड कनेक्टिविटी बनाए जाने की मांग मान ली है. इसके साथ ही गडकरी ने यह भी कहा है कि अमृतसर से गुरदासपुर के बीच सिग्नल फ्री रोड बनाई जाएगी, जिससे गुरदासपुर से आगे जाने के लिए लोगों के पास अमृतसर से या करतारपुर के जरिये आगे बढ़ने का विकल्प रहेगा.केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस बात की घोषणा मंगलवार को एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गयी एक बैठक में की. बैठक में भूतल परिवहन मंत्री के आलावा, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल थे.बैठक में गडकरी ने कहा कि ग्रीन फील्ड कनेक्टिविटी के बन जाने से न केवल अमृतसर जाने के लिए कम दूरी तय करनी होगी, बल्कि सुल्तानपुर लोधी, गोइंदवाल साहिब, श्री खडूर साहिब और डेरा नानक करतारपुर साहिब जाने में भी कम समय लगेगा.उन्होंने यह भी कहा कि इस एक्सप्रेसवे के बन जाने पर अमृतसर से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आने में 4 घंटे की बचत होगी जबकि अभी आने में 8 घंटे लगते हैं.उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों की यह पुरानी मांग थी. गौरतलब है प्रोजेक्ट के पहले फेज के निर्माण पर 2500 करोड़ की लागत आयेगी. इन सड़क मार्गो का निर्माण भारतमाला परियोजना के रूप में की जा रही है. ध्यान रहे कि इस सड़क मार्ग के लिए एलायमेंट का काम जनवरी माह में ही कर लिया गया था. फिलहाल इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में बेकाबू ट्रक ने 8 लोगों को रौंदा- 3 की मौत, भीड़ ने ट्रक में लगाई आग
    Next Article ह्यूस्‍टन के पुलिस प्रमुख की अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप को सलाह, अपना मुंह बंद रखें

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    May 20, 2026

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.