दुबई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवम्बर होने वाले टी-20 विश्वकप को लेकर फैसला जुलाई तक टाल दिया है. आईसीसी बोर्ड ने बुधवार को टेलीकॉफ्रेसिंग के जरिए हुई अपनी बैठक में यह फैसला किया. इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्वकप का आयोजन होना है लेकिन कोरोना वायरस के खतरे के कारण इसके आयोजन पर खतरा मंडरा रहा है. कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आईसीसी विश्व कप को लेकर आज कोई फैसला नहीं कर सकी और अब जुलाई में विश्व कप को लेकर फैसला किया जाएगा कि इसका आयोजन होना है या नहीं.…
Author: Devanand Singh
नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बुधवार को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से संबंधित फर्मों के 1,350 करोड़ रुपये मूल्य के 2,300 किलोग्राम से अधिक तराशे हुए हीरे और मोती हांगकांग से वापस लेकर आया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुंबई में उतरने वाली 108 खेपों में से 32 नीरव मोदी द्वारा ‘‘नियंत्रित’’ विदेश संस्थाओं से संबंधित हैं जबकि बाकी मेहुल चोकसी की फर्मों से हैं.ईडी इन दोनों व्यवसायियों से मुंबई में पीएनबी की एक शाखा में दो अरब अमेरिकी डॉलर की कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच कर रही…
नई दिल्ली: कोरोना के लिए जिम्मेवार ठहराए जा रहे चीन को आर्थिक झटका देने की तैयारी की जा रही है. इसी तैयारी के बीच चीनी सामान के बहिष्कार की खबरें सामने आ रही हैं. इसी प्रक्रिया में कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के तहत व्यापारियों ने करीब 3,000 ऐसी वस्तुओं की लिस्ट बनाई है जिनका बड़ा हिस्सा चीन से आयात किया जाता है, लेकिन जिनका विकल्प भारत में मौजूद है या तैयार किया जा सकता है. जिन चीजों की लिस्ट बनाई गई है उनमें से बड़ा हिस्सा चीन से आयात किया जाता है, लेकिन इनमें से कई का विकल्प भारत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करे: राजेश शुक्ल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में भारत अब आत्मनिर्भर भारत बनने की तरफ अग्रसर है जरूरत है कि इस संकल्प के साथ हम आगे बढ़े। श्री शुक्ल आज भाजपा झारखण्ड प्रदेश के निर्देश पर जमशेदपुर महानगर जिला भाजपा के उलीडीह मंडल में पार्टी के व्यकितगत जन सम्पर्क कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सम्बोधित कर रहे थे। श्री…
झारखंड पुलिस एसोसिएशन एवं झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने भी किया मुलाकात मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में आज बस ऑनर एसोसिएशन झारखंड एवं रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष 6 माह का वाहन टैक्स माफ करने तथा जो वाहन मालिक टैक्स दे चुके हैं उनके वाहन टैक्स का समय विस्तार करने, वाहन मालिकों एवं एसोसिएशन के साथ बात कर बस परिचालन की व्यवस्था करने, फिटनेस, पोलूशन एवं ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि अनेकों मोटर वाहन से जुड़े विषय को केंद्र सरकार द्वारा 30 सितंबर तक अवधि विस्तार किया गया है, उसे राज्य सरकार…
विधायक अनंत ओझा ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित ■ जुगसलाई क्षेत्र के कपड़ा व्यपारियों की समस्या पर जताई चिंता, कहा सरकार निर्णय लेने में कर रही संकोच। बुधवार, जमशेदपुर: मोदी सरकार 2.0 के पहले वर्षगांठ पर राजमहल विधायक सह भाजपा प्रदेश महामंत्री अंनत ओझा ने जमशेदपुर महानगर अन्तर्गत जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया। बुधवार को जुगसलाई विधानसभा व जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता समेत आमजनों ने बड़ी संख्या में वर्चुअल रैली में भाग लिया। जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी सोशल…
राज्य सरकार के प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करनेवाले 14 उग्रवादियों को मिलेगी पुनर्वास अनुदान की राशि, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी मंजूरी भाकपा माओवादी के 12, झारखंड जनमुक्ति परिषद और जेजेएमपी के 1-1 उग्रवादी को मिलेगा लाभ 2 उग्रवादियों को 4-4 लाख रुपए और 11 उग्रवादियों को मिलेगा 2-2 लाख रुपए *एक भाकपा माओवादी को दो लाख रुपए के अलावा आत्मसमर्पण करने के दौरान जिला स्तर से भुगतान की गई 50 हजार रुपए की राशि के समायोजन को भी स्वीकृति* ==================== मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन के आत्मसमर्पण करनेवाले भाकपा माओवादी के 12…
कोविड-19 संक्रमण मुक्त होने पर 10 लोगों को अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज जमशेदपुर से मिले 07 नये कोरोना +ve मरीज, झारखंड में कुल संख्या हुई 1451 पूर्वी सिंहभूम जिले में आज 10 लोगों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर टीएमएच से डिस्चार्ज किया गया। इस अवसर पर सभी को सूखा राशन जिला प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराया गया तथा गुलदस्ता भेंट कर उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए घर के लिए विदा किया गया। संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों में 1 चाकुलिया, 1 गोविंदपुर, 1 बहरागोडा, 1 बारीडीह, 1 बागबेड़ा, 1 गोलमुरी, 3 डोलकी तथा 1 टेलको…
भाजपा का संपर्क अभियान हुआ शुरू, सभी मंडलों में वरीय नेता रहे मौजूद ■ पीएम मोदी के संदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धि जन-जन तक पहुंचा रहे भाजपाई बुधवार, जमशेदपुर: केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धि बताने को भाजपा ने देशव्यापी व्यक्तिगत संपर्क अभियान प्रारंभ किया है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर बुधवार को जमशेदपुर महानगर के 28 मंडलों में वरीय भाजपा नेताओं की उपस्थिति में व्यक्तिगत संपर्क अभियान का आगाज किया। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो एवं महानगर अध्यक्ष दिनश…
नई दिल्ली. कोरोना वायरस ऐसी महामारी बनकर दुनिया में आई है जिसने विकासशील देशों के साथ-साथ विकसित देशों को भी ठप कर दिया है. इस समय यहां एक तरफ बड़े-बड़े देश इस महामारी से लड़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ देशों ने इस पर जीत पा लई है. कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में कुछ देशों ने शुरुआती दौर में ही नियंत्रण करने की योजना बनाई, तो कुछ वायरस के खतरे को समझने में देरी कर गए. कुछ देशों को कम जनसंख्या होने का फायदा मिला तो कुछ अपनी सूझबूझ से कोरोना वायरस पर काबू कर पाए. कोविड-19 की…
