नई दिल्ली. देश में जिस गति से कोरोना वायरस से संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं उसे देखते हुए झारखंड सहित कुछ राज्यों में अनलॉक-1 के तहत दी गयी ढील खत्म करने या कम करने की तैयारी चल रही है. कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन की आशंका को देखते हुए कुछ राज्य तो मिजोरम की तरह पूर्ण लॉकडाउन के पक्ष में हैं. बताया जा रहा है कि पंजाब में सप्ताह के आखिरी दिनों और सार्वजनिक अवकाश वाले दिनों में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. इन दिनों में बाहर निकलने के लिए ऐप से ई-पास डाउनलोड करना होगा. पंजाब स्वास्थय मंत्रालय के…
Author: Devanand Singh
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 97 हजार 535 हो गई है. इसके साथ हीक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या के आधार पर दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गया है. देश में 24 घंटे में पहली बार 11 हजार के करीब मामले सामने आये हैं और 400 के करीब मरीजों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटे में कोरोना के 10956 केस मिले हैं और 396 मरीजों की मौत हुई है. देश में कोरोना के अब 141,842 एक्टिव केस हैं. कोरोना से अब तक देशभर में…
लंदन. ब्रिटेन की एक अदालत ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को 9 जुलाई तक और न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिये. भारत में अरबों रुपये के बैंक कर्ज घोटाले और मनीलांडरिंग के मामलों में अभियुक्त नीरव मोदी पिछले साल मई से लंदन की एक जेल में कैद है. नीरव मोदी को जेल से लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत में वीडियो लिंक के जरिए पेश किया गया. वह पिछले साल मार्च में गिरफ्तारी के बाद से वैंड्सवर्थ जेल में है.अदालत ने सुनवाई में उसकी हिरासत की अवधि नौ जुलाई तक बढ़ा दी है. पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब दो…
ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर ने सामुदायिक भवन को लेकर हो रहे राजनीति का किया कड़ा विरोध ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर की अपात बैठक महासचिव अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में जेएनएसी के फरमान सभी वक्ताओं ने विरोध करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व विधायक सरयू राय से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया जाएगा जेएनएसी के फरमान से समाज के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं ज्ञात हो कि पिछले दिनों जमशेदपुर के तमाम जातीय व सामाजिक संगठनों ने उपायुक्त से मिलकर सामुदायिक भवन के तालाबंदी का…
घटिया काम का उपायुक्त जामताड़ा से शिकायत कुंडहित (जामताड़ा) : कुंडहित प्रखंड के प्रखड मुख्यालय के मुख्या सड़क मुर्गाबानी से राजनगर पथ का मरम्मती कार्य जो चल रहा है उसमे किया गया घटिया काम ये सड़क पूर्व की और बंगाल जाती है पश्चिम की और जामताड़ा और उत्तर की और दुमका जाने वाले मुख्या सड़क को जोड़ती है। समाजसेवी बाबन कुमार ने सड़क मरम्मत को घटिया बताते हुए कहा कि 10-06-20 कुंडहित के मुख्य सड़क का मरामति कार्य किया गया। जो की एकदम घटिया काम किया गया है अभी से सड़क का जो चिप्स पत्थर है उठने चालू कर…
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने इस साल में अब तक 89 आंतकियों का सफाया किया है. मारे गए आतंकियों में चार संगठनों के टॉप सरगना शामिल हैं. इनमें सबसे बड़ी कामयाबी हिज्बुल मुजाहिदीन के ऑपरेशन चीफ रहे रियाज नायकू के सफाए को माना जा रहा है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में आधे से ज्यादा का ताल्लुक हिज्बुल मुजाहिदीन से था. जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि बीते जनवरी महीने के बाद आतंकरोधी अभियान को नई रणनीति के तहत चलाया गया है. हमने तकनीक पर ज्यादा भरोसे के बजाए ह्यूमन इंटेलिजेंस का ज्यादा इस्तेमाल…
मुंबई. देश में कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मार महाराष्ट्र झेल रहा है. यहां पर 95 हजार के करीब मरीजों की संख्या हो गई है, जबकि 3500 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद सड़कों पर लोगों की भीड़ भी देखी जा रही है. ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ने और बिना मास्क के दिख रहे हैं. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है.उद्धव ठाकरे ने लोगों से पाबंदियों का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा, अगर लोग पाबंदियों…
बीजिंग. लद्दाख सीमा विवाद पर टेंशन कम होने व सेनाओं की वापसी के फैसले के अगले ही दिन चीन की तरफ से आधिकारिक बयान सामने आया है. चीन ने दावा किया है कि हालात सामान्य बनाने के मकसद से 6 जून को दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच जो सकारात्मक बातचीत हुई थी, उसके आधार पर भारतीय और चीनी सैनिकों ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि हाल में चीन और भारत के बीच कूटनीतिक और सैन्य माध्यम से सीमा पर स्थिति के बारे में प्रभावी बातचीत…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गोहत्या कानून को और ज्यादा प्रभावी बना दिया है. इसमें सजा बढ़ाने के साथ गोवंश को नुकसान पहुंचाने पर भी सजा का प्रावधान कर दिया गया है. गोहत्या पर अब 3 से 10 साल की सजा व गोवंश को शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाने पर 1. 7 साल की सजा हो सकती है. इसके अलावा गोकशी और गोतस्करी से जुड़े अपराधियों के फोटो भी सार्वजनिक रूप से चस्पा किए जाएंगे. योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में देर रात कैबिनेट की ऑनलाइन बैठक हुई. इसमें उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश 2020 के प्रारूप को भी स्वीकृति…
नई दिल्ली: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और अन्य बीमारियों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों को चेतावनी दी है, जिसके अनुसार अब अगर कोरोना से संक्रमित या अन्य किसी भी बीमारी से पीड़ित मरीज को अस्पताल में भर्ती करने से माना करते है तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी.बतादें कि केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के तहत आने वाले लाभअर्थियों द्वारा पैनल में शामिल अस्पतालों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद समीक्षा करते हुए मंत्रालय ने यह चेतावनी दी.मंत्रालय ने नौ जून को निर्देश जारी करते हुए कहा, ” मंत्रालय द्वारा सीजीएचएस में शामिल…
