Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन का दावा भारत से सीमा विवाद पर बनी सकारात्मक सहमति, सामान्य होंगे हालात
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन का दावा भारत से सीमा विवाद पर बनी सकारात्मक सहमति, सामान्य होंगे हालात

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग. लद्दाख सीमा विवाद पर टेंशन कम होने व सेनाओं की वापसी के फैसले के अगले ही दिन चीन की तरफ से आधिकारिक बयान सामने आया है. चीन ने दावा किया है कि हालात सामान्य बनाने के मकसद से 6 जून को दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच जो सकारात्मक बातचीत हुई थी, उसके आधार पर भारतीय और चीनी सैनिकों ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.

    चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि हाल में चीन और भारत के बीच कूटनीतिक और सैन्य माध्यम से सीमा पर स्थिति के बारे में प्रभावी बातचीत हुई और सकारात्मक सहमति बनी.

    प्रवक्ता ने कहा कि सीमा पर स्थिति सहज बनाने के लिए दोनों देश आपस में बनी सहमति के आधार पर कदम उठा रहे हैं. नई दिल्ली में सैन्य सूत्रों ने कहा है कि दोनों सेनाएं गलवान घाटी में गश्त प्वाइंट 14 और 15 के आसपास तथा हॉट स्प्रिंग क्षेत्र से हट रही हैं, साथ ही कहा गया है कि चीनी सेना दोनों क्षेत्र में 1.5 किलोमीटर तक पीछे हट गयी है.

    पेंगॉन्ग सो में हिंसक झड़प के बाद पांच मई से ही भारत और चीन की सेना के बीच गतिरोध चल रहा है. इसी प्रकार हांगकांग मसले पर चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने ब्रिटिश विदेश मंत्री डोमिनिक राब के साथ फोन पर बातचीत की.

    बातचीत में वांग यी ने कहा कि हांगकांग के मामले चीन के आंतरिक मामले हैं, जिनमें विदेशी हस्तक्षेप की अनुमति नहीं है. हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखना चीन के प्रमुख हितों से जुड़ा हुआ है और एक प्रमुख सैद्धांतिक मुद्दा है जिस पर कायम रहने की जरूरत है.

    उन्होंने कहा कि हांगकांग की राष्ट्रीय सुरक्षा के वास्तविक नुकसान और गंभीर खतरों का सामना करने की स्थिति में चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) ने निर्णायक रूप से कानून स्थापित कर हांगकांग में लागू किया, जिससे हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की स्पष्ट और दीर्घकालिक कमियों को जल्द से जल्द भरने में मदद मिलेगी. यह बिलकुल उचित, वैध और जरूरी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश में गोहत्या पर होगी 10 साल की सजा, होगा पाँच लाख का जुर्माना
    Next Article पाबंदियों का पालन करें लोग, वरना दोबारा लगाना पड़ेगा लॉकडाउन:उद्धव

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.