Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समय रहते राज्य सरकार निवेशकों को आमंत्रित करें : रघुवर
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    समय रहते राज्य सरकार निवेशकों को आमंत्रित करें : रघुवर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 6, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रोजगार के लिए पूर्ववर्ती सरकार की औद्योगिक नीतियों को लागू करने की सलाह
    समय रहते राज्य सरकार निवेशकों को आमंत्रित करें : रघुवर

    जमशेदपुर। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार को आगाह करते हुए कहा है कि झारखंड में गरीबों, महिलाओं और युवाओं को अधिकाधिक रोजगार देने की आवश्यकता है। इसके लिए यहां ऐसे उद्योगों की स्थापना की जरूरत है, जिससे रोजगार का अधिक अवसर उत्पन्न हो सके। उन्होंने कोरोना संकट के सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि अभी शुरूआत में ही सजग होने की जरूरत है ताकि भविष्य में यह संकट अधिक न गहराये। उन्होंने हेमंत सरकार को हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठे रहने की सलाह देते हुए कहा कि सरकार रोजगार सृजन के लिए तेजी से काम करे क्योंकि सिर्फ बयानबाजी से संकट का समाधान नहीं होता है। जमीन पर तेजी से इस संकट से निपटने के लिए काम करना जरूरी है।
    पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके (रघुवर दास के) नेतृत्व में गठित पूर्ववर्ती सरकार की विभिन्न औद्योगिक नीतियों को राज्य के व्यापक हित में बताते हुए कहा है कि इन नीतियों से अधिकाधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न किए जा सकते हैं। देशभर से वापस आ रहे भाईयों और बहनों को रोजगार उपलब्ध कराया सकता है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार की ऐसी नीतियों की चर्चा करते हुए कहा है कि इनमें झारखंड ऑटोमोबाइल एंड कम्पोनेंट पॉलिसी 2016, झारखंड बीपीओ/बीपीएम पॉलिसी 2016, झारखंड ईएसडीएम पॉलिसी 2016, झारखंड एक्सपोर्ट पॉलिसी 2015, झारखंड फिल्म पॉलिसी 2015, झारखंड फिजिकल इंसेंटिव्स स्कीम फॉर सिटिंग अप ऑफ मेडिकल इंस्टीट्यूसंन 2016, झारखंड फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पॉलिसी 2015 एवं झारखंड फिड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पॉलिसी 2015 उल्लेखनीय हैं। इसके अलावा झारखंड इंडस्ट्रीयल पार्क पॉलिसी 2015, झारखंड इंडस्ट्रीयल एंड इंवेस्टमेंट प्रोमोसन पॉलिसी 2016, झारखंड आईटी/आईटीईएस पॉलिसी 2016, झारखंड टूरिज्म पॉलिसी 2015, डिफरेंट बेनिफिट्स टू एमएसएमईएस अंडर झारखंड प्रोक्यूमेंट्स पॉलिसी 2014, झारखंड स्टेट सोलर पॉवर पॉलिसी 2015 एंड झारखंड एनर्जी पॉलिसी 2012, झारखंड स्टॉर्टअप पॉलिसी 2016 और झारखंड टेक्सटाइल, अपारेल एंड फूटवेयर पॉलिसी 2016 राज्य, उद्योग एवं श्रमिक हित में हैं।
    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने बयान में कहा है कि कोरोना संकट के चलते देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में झारखंड के प्रवासी श्रमिक और गरीब लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। यदि समय रहते उनके रोजगार और जीवकोपार्जन का इंतजाम नहीं किया गया तो राज्य में भारी संकट खड़ा हो जायेगा। राज्य के लाखों मजदूर दर-दर ठोकर खाने को मजबूर हो जायेंगे, जिससे विधि व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। स्थिति भयावह और विस्फोटक हो सकती है। उन्होंने सरकार को सचेत करते हुए कहा है कि कोरोना संकट के आर्थिक एवं सामाजिक दुष्परिणाम विकराल रूप लेने के पहले ही सरकार को उचित रणनीति बनाकर इनसे निपटना जनता के लिए श्रेष्टकर होगा।
    उन्होंने राज्य सरकार को कोरोना संकट से निपटने के लिए हर स्तर पर साकारात्मक सहयोग देने का आश्वासन दिया है और सलाह दी है कि राज्य सरकार पूर्ववर्ती सरकार (रघुवर सरकार) द्वारा बनायी गयी नीतियों के तहत अधिक से अधिक निवेशकों को आमंत्रित करें। श्री दास ने कहा कि टेक्सटाइल अपारेल एंड फूटवेयर नीति से ज्यादा रोजगार मिल सकता है। इस नीति के तहत उनकी सरकार ने अरविंद टेक्सटाइल लिमिटेड, ओरिएंट क्राफ्ट लि., किशोर एक्सपोर्ट, प्रेम फुटवेयर प्राइवेट लिमिटेड ने निवेश किया था जिसमें नौ-दस हजार कामगार काम कर रहे हैं। और कुछ यूनिट निर्माणाधीन है, इससे लगभग 50 हजार व्यक्तियों को काम मिल सकता है।
    पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य में कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देेने की सलाह देते हुए कहा है कि महाराष्ट्र, तमिलनाडू और गुजरात राज्य से वापस लौट रहे कपड़ा उद्योग से जुड़े श्रमिक भाईयों को तत्काल रोजगार दिया जा सकता है। श्री दास ने कहा कि यदि राज्य सरकार खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों एवं लघु तथा कुटीर उद्योगों को केंद्र सरकार के 20 लाख करोड़ रूपये के आर्थिक पैकेज के तहत आगे बढ़ायेगी तो न सिर्फ राज्य के विकास के नये अवसर मिलेंगे बल्कि राज्य के प्रवासी  श्रमिक भाईयों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेंगे।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले के सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को सील करते हुए सभी चेक नाका पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई
    Next Article स्कूल फ़ीस मसले पर जिला प्रशासन में इच्छाशक्ति का अभाव : शिक्षा सत्याग्रह

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.