Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 15 अगस्त के बाद खोले जा सकते हैं स्कूल और कॉलेज, एचआरडी मंत्री ने दिए संकेत
    Breaking News राष्ट्रीय

    15 अगस्त के बाद खोले जा सकते हैं स्कूल और कॉलेज, एचआरडी मंत्री ने दिए संकेत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते देश भर में बंद हुए स्कूल और कॉलेज आगामी अगस्त के महीने में फिर से खोले जा सकते हैं. इस बात की पूरी संभावना है. हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल ने कहा है कि गत 16 मार्च के बाद से बंद हुए स्कूल और कॉलेज अगस्त 2020 के बाद फिर से खुल जाएंगे. लगभग 33 करोड़ छात्र स्कूल के फिर से खोलने की खबर का इंतजार कर रहे हैं.

    लॉकडाउन के चौथे चरण के समाप्त होने पर मई के अंत में आई रिपोर्टों के अनुसार यह माना जा रहा था कि स्कूल और कॉलेज जुलाई में 30 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे और कम उम्र के स्टूडेंट घर पर ही रहेंगे. ग्रीन और ऑरेंज जोन पहले अपने शैक्षिक संस्थानों को फिर से खोलेंगे और फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए स्कूल दो पारियों में होगा.

    छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के हफ्तों के भ्रम के बाद, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल ने एक साक्षात्कार में आखिरकार खुलासा किया कि स्कूलों और कॉलेजों को अगस्त 2020 के बाद फिर से खोला जाएगा. संभवत: 15 अगस्त 2020 के बाद यह किया जा सकता है. मंत्री ने कहा, हम इस सत्र से 15 अगस्त तक सभी परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं.

    योजना है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएगी, ICSE / ISC परीक्षा 1 जुलाई से शुरू होकर 12 जुलाई तक चलेगी. NEET और JEE जुलाई में भी हो रहे हैं जबकि NEET 26 जुलाई को होगा, JEE 18 जुलाई से 23 जुलाई तक होगा.

    जब स्कूल फिर से खुलेंगे तो यूजीसी, एनसीईआरटी के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा. जब यूजीसी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने के लिए सुरक्षा दिशा-निर्देशों पर निर्णय ले रहा था, एनसीईआरटी स्कूलों के लिए भी वही काम कर रहा था.

    इन तैयारियों के साथ होगी शुरुआत

    रिपोर्टों के अनुसार शिक्षकों को मास्क और दस्ताने पहनने की आवश्यकता होगी. स्कूलों में थर्मल स्कैनर लगाए जाएंगे. केवल दो छात्र तीन-सीटों पर बैठेंगे. सीसीटीवी से पूरी निगरानी रखी जाएगी कि फिजिकल डिस्टेंस के नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं. इसके अलावा, सुरक्षा दिशा-निर्देशों को प्रत्येक स्कूल में कई स्थानों पर चस्पा किया जाएगा और प्रत्येक संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और डीएम कोविड -19 सुरक्षा दिशा-निर्देशों को आवश्यक रूप से अमल कराएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमित शाह की वर्चुअल रैली, कहा- भारत के निर्माण में बिहार के प्रवासी मजदूरों के पसीने की महक है
    Next Article असम में बाढ़ से 60 हजार लोग प्रभावित, अब तक 10 लोगों की मौत

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.