मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि। ■ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के सच्चे प्रतीक: रघुवर दास। मंगलवार, जमशेदपुर: भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 67वें पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में स्मरण करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं के संग एग्रिको स्थित आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की एकता, अखंडता, अस्मिता और संस्कृति की अभिलाषा के स्वप्नों के लिए आजाद भारत…
Author: Devanand Singh
राष्ट्रधर्म के जुझारु कर्मयोद्धा थे डॉ. मुखर्जी – ललित गर्ग- डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मंगलवार -23 जून, 2020 भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक, राष्ट्रीयता के समर्थक और सिद्धान्तवादी थे। जब कभी भारत की एकता, अखण्डता एवं राष्ट्रीयता की बात होगी तब-तब डॉ॰ मुखर्जी द्वारा राष्ट्रजीवन में किये गए योगदान की चर्चा अवश्य होगी। डॉ॰ मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झण्डा और अलग संविधान था। वहाँ का मुख्यमन्त्री (वजीरे-आजम) अर्थात् प्रधानमन्त्री कहलाता था। संसद में अपने भाषण…
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस बेहद गहन जांच कर रही है. पुलिस ने जांच के लिए 3 टीमें बनाई हैं और जांच में बहुत सी नई बातें सामने आ रही हैं. अब पुलिस की जांच कुछ खास प्रोडक्शन हाउस की तरफ घूम गई है और देखा जा रहा है कि क्या यह प्रोफेशनल राइवलरी का मामला तो नहीं है? बॉलीवुड के उभरते हुए और टैलंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस हर उस संभव एंगल की जांच कर रही है जिसमें प्रोफेशनल राइवलरी का मामला बनता हो. मुंबई पुलिस…
दीपू सिंह के नेतृत्व में सफल रहा वर्चुअल रैली, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी की उपस्थिति से कार्यकर्ता गदगद पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुना केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी का सम्बोधन झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित वर्चुअल रैली का सीधा प्रसारण सुनने के लिए आज कदमा मंडल के भाजपा कार्यलय में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस रैली को मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अर्जुन मुंडा ने संबोधित किया । संबोधन सुनने के लिए डिजिटल संवाद के प्रदेश संयोजक कुणाल सारंगी उपस्थित रहे । मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह के द्वारा भाजपा युवा नेता…
नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के कारण देश में लागू लॉकडाउन के पांचवे चरण में मिली छूट के कारण पेट्रोल और डीजल की मांग में इजाफा हुआ है. वहीं इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है.तेल कंपनियों ने लगातार 16वें दिन सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि कर दी है. लगातार हुई इस वृद्धि की वजह से देश में पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बीच का अंतर घटकर एक रुपया से भी कम रह गया है.दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे की वृद्धि की गई,…
नई दिल्ली.:देश में कोरोना वायरस का संक्रमण विस्फोटक रूप ले चुका है. देश में पिछले कुछ दिनों से लगातार 14 हजार से ज्यादा नये मामले सामने आ रहे हैं. देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या सवा चार लाख के पार पहुंच गई है.स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से देश में 445 और मरीजों की मौत हो गई है. वहीं कोरोना टेस्ट में 14821 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं.स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 425,282 हो गई है, जिसमें 1.74 लाख एक्टिव केस…
मुंबई: लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद चीन के खिलाफ देशभर के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है दिख रहा है. पूरे देश में चीन के समानों के बहिष्कार की बात कही जा रही है.इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने चीन को बड़ा झटका दिया है. राज्य सरकार ने केंद्र से बातचीत के बाद चीन की तीन कंपनियों के प्रोजेक्ट पर फिलहाल रोक लगा दी है. इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 5 हजार करोड़ की है. अब केंद्र सरकार की गाइडलाइन आने के बाद इस पर कोई फैसला लिया…
सोमवार को जमशेदपुर में संघ की अगुआई में जिला शिक्षा अधीक्षक को माँग पत्र सौंपेंगे अभिभावक नो स्कूल नो फ़ीस और अभिभावकों पर स्कूल मैनजमेंट द्वारा बनाये जा रहे दबाव को लेकर झारखंड अभिभावक संघ राज्यस्तरीय आंदोलन की तैयारी कर चुकी है। सोमवार को जमशेदपुर से इसकी शुरुआत होगी। विभिन्न स्कूलों के अभिभावकों को साथ जोड़कर सोमवार को जमशेदपुर में जिला शिक्षा विभाग के समक्ष सांकेतिक प्रदर्शन कर डीएसई को माँग पत्र सौंपी जायेगी। जमशेदपुर में झारखंड अभिभावक संघ और शिक्षा सत्याग्रह के बैनर तले अभिभावक स्कूल फ़ीस के मुद्दे पर ठोस समाधान और जल्द से जल्द सरकार के स्तर…
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो समेत सभी बड़े नेताओं ने लिया भाग। रविवार, जमशेदपुर: कोरोना संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी वर्चुअल रैली के जरिये जनता व कार्यकर्ताओं से संवाद कर रही है। संवाद के इसी कड़ी में रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड के लाखों कार्यकर्ता समेत अमजनों को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया। जनसंवाद रैली में जमशेदपुर महानगर से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, दिनेशानंद गोस्वामी,कुणाल सारंगी,राजेश शुक्ला समेत विभिन्न मंडलों के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार…
जमशेदपुर: शहर के केबुल ब्वॉयज़ क्लब द्वारालद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए खूनी संघर्ष में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रविवार को न्यू केबुल टाउन में क्लब के सदस्यों ने शहीद हुए भारतीय जवानों के चित्रों एवं भारत माता के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने चीनी उत्पाद के पूर्ण बहिष्कार एवं स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। क्लब के अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि हमें भारत माता के ऐसे वीर जवानों पर गर्व है, जिन्होंने देश की रक्षा में अपना…
