Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के सच्चे प्रतीक: रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के सच्चे प्रतीक: रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि।

    ■ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के सच्चे प्रतीक: रघुवर दास।

    मंगलवार, जमशेदपुर: भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 67वें पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में स्मरण करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं के संग एग्रिको स्थित आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की एकता, अखंडता, अस्मिता और संस्कृति की अभिलाषा के स्वप्नों के लिए आजाद भारत के पहले बलिदानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन गाथा सभी देशभक्तों को राष्ट्र की अस्मिता एवं सुरक्षा के लिए बलिदान होने की प्रेरणा देती है। एक राष्ट्र में दो निशान, दो प्रधान, दो विधान चलाने वाले जवाहरलाल नेहरू एवं शेख अब्दुल्ला जैसे पथ भ्रष्ठ शासकों को ऐतिहासिक चुनौती देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता बनाए रखने में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने न सिर्फ स्वतंत्र भारत का सपना अपनी आँखों में सँजोया बल्कि एक अखंड और संप्रभु भारत के सपने को साकार करने के लिये अपना जीवन-सर्वस्व समर्पित कर दिया। राष्ट्र के लिए त्याग, बलिदान, समर्पण, संघर्षशीलता, संगठन-कार्य और बौद्धिक-वैचारिक जैसे विशिष्ट गुण उन्हें स्वाधीन भारत का महानायक बनाते हैं। कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने करोड़ो देशवासियों के सपनों को साकार करते हुए धारा 370 और 35 ए समाप्त कर डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है, डॉ मुखर्जी की आत्मा आज प्रसन्न होगी। इस कार्यक्रम में कुलवंत सिंह बंटी, भूपेंद्र सिंह ,संतोष ठाकुर, अजय मिश्रा, काजू सांडिल आदि उपस्थित हो कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विद्युत वरण महतो ने पारडीह से लेकर डिमना चौक तक का दौरा किया
    Next Article  भाजपाइयों ने डाॅ. मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया, लगाए ओजस्वी नारे

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    June 24, 2026

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.