नई दिल्ली.:देश में कोरोना वायरस का संक्रमण विस्फोटक रूप ले चुका है. देश में पिछले कुछ दिनों से लगातार 14 हजार से ज्यादा नये मामले सामने आ रहे हैं. देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या सवा चार लाख के पार पहुंच गई है.स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से देश में 445 और मरीजों की मौत हो गई है. वहीं कोरोना टेस्ट में 14821 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं.स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 425,282 हो गई है, जिसमें 1.74 लाख एक्टिव केस हैं, वहीं 2.37 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं अब तक 13699 लोगों की मौत हो चुकी है.कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश बन चुका है. भारत से अधिक मामले अमेरिका 2,356,655, ब्राजील 1,086,990, रूस 584,680 में हैं. वहीं भारत में मामले बढऩे की रफ्तार दुनिया में चौथे नंबर पर बनी हुई है. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं.

