Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड की जनसंवाद रैली को किया संबोधित, जुड़े लाखों कार्यकर्ता
    Uncategorized

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड की जनसंवाद रैली को किया संबोधित, जुड़े लाखों कार्यकर्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो समेत सभी बड़े नेताओं ने लिया भाग।

    रविवार, जमशेदपुर: कोरोना संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी वर्चुअल रैली के जरिये जनता व कार्यकर्ताओं से संवाद कर रही है। संवाद के इसी कड़ी में रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड के लाखों कार्यकर्ता समेत अमजनों को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया। जनसंवाद रैली में जमशेदपुर महानगर से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, दिनेशानंद गोस्वामी,कुणाल सारंगी,राजेश शुक्ला समेत विभिन्न मंडलों के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर ‘जनसंवाद रैली’ को सफल व ऐतिहासिक बताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महानगर अधीन 28 मंडलों के अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने मंडल अंतर्गत क्षेत्र में दो से तीन जगह पर सामूहिक रूप से बड़े स्क्रीन से उत्साहपूर्वक जुड़कर रैली में भाग लिया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों से एप्लीकेशन व सोशल मीडिया के माध्यम से भाग लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए सेवा कार्यों की प्रसंशा पूरे देशभर में हो रही है। वहीं, लॉक डाउन के दौरान पूरे प्रदेश समेत जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा की अनूठी मिशाल कायम की। उन्होंने जनसंवाद रैली में जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। रैली को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश,पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी संबोधित किया।

    जनसंपर्क एवं जनसंवाद हैं पार्टी के संस्कार: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जनसंवाद एवं जनसंपर्क पार्टी के संस्कार हैं। कोरोना के साथ ही अभी हम सबको आगे बढ़ना है, ऐसी स्थिति में प्रत्येक भारतवासी गृह मंत्रालय के बताए निर्देश पर कार्य करें। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता झारखंडवासी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने वर्चुअल रैली को वर्तमान समय की मांग बताया और कहा कि सोशल मीडिया सशक्त माध्यम है जिसके जरिये आसानी से बड़े समूहों तक विचारों को पहुंचाया जा सकता है।

    इस दौरान जमशेदपुर से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,सांसद विद्युतवरण महतो, दिनेशानंद गोस्वामी, कुणाल सारंगी, राजेश शुक्ला, दिनेश कुमार, मेनका सरदार, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनिल मोदी, चंद्रशेखर गुप्ता, राकेश सिंह, विमल जालान, अमरजीत सिंह राजा, विमल बैठा, गोपाल जायसवाल, विक्रम चंद्राकर, प्रभाकर प्रसाद, ज्ञान प्रकाश, राकेश शर्मा, दीपू सिंह, राजेश साव, अमरेंद्र पासवान, निसार अहमद,संजय तिवारी, प्रोबिर चटर्जी राणा, पप्पू मिश्रा, श्रीराम प्रसाद, संन्तोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, दीपक झा, रमेश नाग, अनमोल वर्मा, संजय सिंह, संदीप शर्मा, संतोष भंज, संजीव भगत, पिंटू सारंगी, मंटू चरण दत्ता, पंकज सिन्हा, रंजन सिंह, जितेंद्र राय, प्रकाश जोशी, कृपा सिंधु महतो, परेश दत्ता, सुशील चंद्र महतो समेत हजारों कार्यकर्ता ने लिया हिस्सा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेबुल ब्वॉयज़ क्लब ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    Next Article डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव झारखंड अभिभावक संघ की पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मनोनीत

    Related Posts

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    July 4, 2026

    डीडी बार हत्याकांड: कांग्रेस ने भाजपा नेता नीरज सिंह की गिरफ्तारी और डीडी बार को स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    टेल्को में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित हुंडई i10 नाली में जा घुसी, चालक सुरक्षित

    जमशेदपुर: देर रात बागबेड़ा थाना पहुंचे एसएसपी, औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण के दिए कड़े निर्देश

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.