Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार 17 जून को कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा के दौरान कहा कि लॉकडाउन में लाखों लोगों को ट्रेस किया गया. देश का हर नागरिक वायरस के प्रति पहले से ज्यादा सचेत हुआ है. इसके बावजूद हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर, सूचना प्रणाली, सार्वजनिक भागीदारी पर इसी तरह बल देना होगा. उन्होंने कहा कि हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. टेस्टिंग पर जोर देना होगा, ताकि संक्रमित को ट्रेस कर सकें और इलाज किया जा सके. कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली…

Read More

नई द‍िल्ली. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार से कहा है कि या तो चीन से जुड़े 52 मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया जाए या लोगों को इनका इस्तेमाल ना करने की सलाह दी जाए, क्योंकि इनका इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है. ये ऐप बड़े पैमाने पर डेटा को भारत से बाहर भेज रहे हैं. Hindustan Times के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार को जो लिस्ट भेजी है उसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जूम, टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, एक्सएंडर, शेयर इट और क्लीन मास्टर जैसे एप शामिल हैं. केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंटेलिजेंस एजेंसियों की ओर से…

Read More

नई दिल्‍ली. सीमा विवाद को लेकर भारत के साथ खूनी संघर्ष का बदला मैदान-ए-जंग में भारत किस तरह लेगा यह भविष्य की बात है लेकिन तत्काल प्रभाव से चीन को आर्थिक रूप से घायल करने की तैयारी हो गई है. बता दें कि बॉर्डर पर चीन की गुस्‍ताखी का सेना ने मुंहतोड़ जवाब तो दिया ही. अब आर्थिक मोर्चे पर भी चीन को उसकी हरकतों की सजा देने की शुरुआत हो गई है. बुधवार को सरकारी स्तर पर फैसला हो गया है कि टेलीकॉम मंत्रालय के अधीन काम करने वाली कंपनी बीएसएनएल की 4जी टेक्नोलॉजी की स्थापना में चीन की…

Read More

नई दिल्ली. गलवान वैली हिंसा के बाद तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए तीन सेनाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने तीनों सेनाओं को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है. सरकार ने मौजूदा परिस्थिति के अनुसार सीमा पर सैनिकों और हथियारों की मौजूदगी का पूरा अधिकार दे दिया है. माना जा रहा है कि सीमा पर सैनिकों की अधिक मौजूदगी के बाद ही बातचीत की मेज पर भारत का पलड़ा चीन के बराबर हो सकता है. दरअसल, पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में सोमवार रात चीन की पीपुल्स…

Read More

नई दिल्ली: भारत बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य चुन लिया गया है. निर्विरोध चुने जाने के बाद अब भारत 2021-22 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च संस्था का अस्थाई सदस्य बन जाएगा. 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 75वें सत्र के लिए अध्यक्ष, सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्यों और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के सदस्यों के लिए चुनाव कराया था. बता दें कि यह आठवीं बार है जब भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया है.संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, संयुक्त राष्ट्र…

Read More

झारखंड मंत्रालय में 17 जून 2020 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय ★ झारखंड उत्पाद (मदिरा की खुदरा बिक्री के लिए दुकानों की बंदोबस्ती एवं संचालन) नियमावली 2018 के नियम 2, 26 एवं 39 के संशोधन की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई। ★ राज्य में कोविड-19 संक्रमण एवं संभावित महामारी को देखते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से अनाच्छादित पात्र परिवारों को माह अप्रैल एवं मई 2020 के लिए खाद्यान्न वितरण करने के लिए चावल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को घटनोत्तर स्वीकृति दी गई। ★ पथ निर्माण विभाग द्वारा RIDF-XXV के तहत 20-पथ परियोजनाओं के कार्यान्वयन के…

Read More

जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने पलामू के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित ◆ देश को मोदी जी के रूप में शशक्त नेतृत्वकर्ता मिला हैं- बिद्युत महतो मंगलवार, जमशेदपुर: मोदी सरकार 2.0 के प्रथम वर्षगाँठ के अवसर पर मंगलवार को जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद बिद्युत बरण महतो ने पाँकी विधानसभा के कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने कार्यालय से संबोधित किया। दोपहर 12:00 बजे प्रारंभ हुई। ऑनलाइन वर्चुअल रैली में पाँकी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। केंद्र में शशक्त नेतृत्व प्रदान कर रही मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धि गिनाते हुए सांसद बिद्युत महतो…

Read More

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर फिल्म इंडस्ट्री पर गुस्सा फूटा है. कंगना ने उन सभी लोगों पर करारा प्रहार किया है जो सुशांत की आत्महत्या को कायरता भरा कदम बता रहे हैं. जिन्होंने भी सुशांत की आत्महत्या को नशे आदि से जोड़कर देखा, उन सभी को कंगना ने आड़े हाथों लिया है. कंगना की टीम की ओर से ट्विटर पर डाले गए एक वीडियो में कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर निशाना साधते हुए यहां तक कहा कि ये कोई सुसाइड नहीं बल्कि एक प्लान मर्डर है. ‘गली बॉय’ जैसी वाहियात…

Read More

काठमांडू. नेपाल के उकसावे वाले कदमों को देकर यहां की मीडिया और विशेषज्ञों की राय है कि पीएम केपी ओली चीन की शह पर भारत से मतभेद मोल ले रहे हैं. देश के विशेषज्ञों और वरिष्ठ पत्रकारों ने पीएम को चेतावनी दी कि देश के नेतृत्व में मतभेद और राष्ट्रवाद के नाम पर सस्ती लोकप्रियता नेपाल को बर्बादी के रास्ते पर धकेल सकता है. उन्होंने कहा कि सीमा विवाद के स्थायी समाधान के लिए नेपाल और भारत को बातचीत के लिए आगे आना चाहिए. सरकारी विधेयक के पक्ष में मतदान नेपाल के सत्ताधारी और विपक्षी राजनीतिक दलों ने शनिवार को…

Read More

लखनऊ. मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक हो गई है. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. 85 साल के टंडन की लखनऊ में शुक्रवार देर रात तबियत खराब हो गई थी. मेदांता हॉस्पिटल में रात में ही डॉक्टरों को उनका ऑपरेशन करना पड़ा था. अभी वे आइसीयू में ही भर्ती हैं. अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया था कि, अब हालत पहले से बेहतर है. उनका गहन उपचार चल रहा है, लेकिन, अब उनकी दोबारा स्थिति नाजुक हो गई है. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. डॉक्टरों की टीम उनकी मॉनिटरिंग कर रही है. चार…

Read More