Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वेंटिलेटर पर एमपी के गवर्नर लालजी टंडन, ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    वेंटिलेटर पर एमपी के गवर्नर लालजी टंडन, ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक हो गई है. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. 85 साल के टंडन की लखनऊ में शुक्रवार देर रात तबियत खराब हो गई थी. मेदांता हॉस्पिटल में रात में ही डॉक्टरों को उनका ऑपरेशन करना पड़ा था. अभी वे आइसीयू में ही भर्ती हैं. अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया था कि, अब हालत पहले से बेहतर है. उनका गहन उपचार चल रहा है, लेकिन, अब उनकी दोबारा स्थिति नाजुक हो गई है. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. डॉक्टरों की टीम उनकी मॉनिटरिंग कर रही है.

    चार दिन पहले हुई थी तकलीफ

    गुरुवार को राज्यपाल को बुखार, पेशाब करने में तकलीफ और सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हुई. उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. शनिवार को जांच में यूरेनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन पाया गया. ऐसे में एंटीबायोटिक की डोज दी गईं. संक्रमण कम होने पर बुखार कम हुआ. मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक डॉक्टरों ने रात में लिवर की जांच का फैसला किया. इसमें बारीकी से देखने के लिए सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया. इसके बाद पेट में रक्तस्राव होने लगा. यह रक्त पेट में इकट्ठा हो रहा था, जो कि घातक हो सकता था. लिहाजा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रक्त साफ कर ब्लीडिंग बंद की. इसके बाद उन्हें दोबारा आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया.

    सीएम योगी ने मुलाकात कर जाना था हाल

    इससे पहले रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर उनका हाल जाना था. सीएम योगी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजहरीले सैनिटाइजर को लेकर सीबीआई ने जारी किया अलर्ट
    Next Article नेपाली मीडिया ने पीएम ओली को चेताया, कहा – भारत से मतभेद कहीं महंगा न पड़ जाए

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.