Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुशांत की मौत आत्‍महत्‍या नहीं, सुनियोजित हत्‍या है: कंगना रनौत
    Breaking News सिनेमा

    सुशांत की मौत आत्‍महत्‍या नहीं, सुनियोजित हत्‍या है: कंगना रनौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर फिल्म इंडस्ट्री पर गुस्सा फूटा है. कंगना ने उन सभी लोगों पर करारा प्रहार किया है जो सुशांत की आत्महत्या को कायरता भरा कदम बता रहे हैं. जिन्होंने भी सुशांत की आत्महत्या को नशे आदि से जोड़कर देखा, उन सभी को कंगना ने आड़े हाथों लिया है.

    कंगना की टीम की ओर से ट्विटर पर डाले गए एक वीडियो में कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर निशाना साधते हुए यहां तक कहा कि ये कोई सुसाइड नहीं बल्कि एक प्लान मर्डर है.

    ‘गली बॉय’ जैसी वाहियात फिल्म को दिया अवॉर्ड, ‘छिछोरे’ को नहीं

    कंगना ने कहा, “सुशांत ‌सिंह राजपूत कई इंटरव्यूज में ये कह चुके थे कि उन्हें इंडस्ट्री अपना नहीं रही है जबकि वो लगातार अच्छी फिल्में कर रहे थे.”

    कंगना ने ये भी कहा, “सुशांत की पहली फिल्म (काय पो चे) को फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने इज्जत नहीं दी. इसके बाद ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ या ‘छिछोरे’ को भी वैसा सम्मान नहीं दिया गया जैसा उसे मिलना चाहिए. ‘गली बॉय’ जैसी वाहियात फिल्म को इतने सारे अवॉर्ड दिए गए.”

    ‘सुशांत के काम को अहमियत नहीं देते थे इंडस्ट्री के लोग’

    कंगना का कहना है कि सुशांत को इस इंडस्ट्री के लोगों ने सात सालों के करियर में वो मान्यता नहीं दी जिसके वो हकदार थे. कंगना ने यह आरोप भी लगाया कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसका एक प्लान मर्डर हुआ है. क्योंकि आज लोग मुझे भी ऐसे मैसेज कर रहे हैं कि बहुत कठिन समय चल रहा है तुम कोई ऐसा वैसा कदम मत उठा लेना. आखिर इस तरह के मैसेज का क्या मतलब है. क्यों मेरे दिमाग में सुसाइड कर लेने जैसी बात डाली जा रही है.”

    ‘संजय दत्त का एडिक्‍शन इंडस्ट्री के लोगों को क्यूट लगता है’

    कंगना ने आरोप लगाया कि बहुत से लोगों को संजय दत्त का एडिक्‍शन क्यूट लगता है जबकि इंडस्ट्री में बाहर से आए लोगों को लेकर कहानियां बनाई जाती हैं. उन्होंने कहा कि आखिर क्यों उनके नाम पर छह केस दर्ज कराए गए ताकि वो परेशान रहें.

    बता दें कि सुशांत ने रविवार अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. इसके बाद कंगना रनौत ने जिस ओर इशारा किया है उसी ओर राजनेता संजय निरूपम ने भी सवाल पूछा था कि आखिर क्यों ‘छिछोरे’ के बराद से सुशांत सिंह राजपूत से सात फिल्में छीन ली गई थीं? उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता को लेकर सवाल उठाया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेपाली मीडिया ने पीएम ओली को चेताया, कहा – भारत से मतभेद कहीं महंगा न पड़ जाए
    Next Article क्वॉरेंटाइन सेंटर को हटाने को लेकर समाजसेवी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    भारत की विविध पहचान बेहतर दुनिया बनाने में योगदान दे सकती है : आरएसएस प्रमुख भागवत

    October 2, 2026

    अराधना मिश्रा उप्र कांग्रेस की नयी अध्यक्ष नियुक्त, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष

    October 2, 2026

    कुकड़ू में टाटा पावर की प्रस्तावित परियोजना ठप

    October 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत की विविध पहचान बेहतर दुनिया बनाने में योगदान दे सकती है : आरएसएस प्रमुख भागवत

    अराधना मिश्रा उप्र कांग्रेस की नयी अध्यक्ष नियुक्त, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष

    कुकड़ू में टाटा पावर की प्रस्तावित परियोजना ठप

    गांधी-शास्त्री जयंती

    गांधी जयंती पर विधायक पूर्णिमा साहू ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित

    अध्यक्ष के स्वागत में चमकाया अतिथि गृह, कर्मचारियों की कॉलोनी बदहाल!

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रक्तदान शिविर में 125 यूनिट रक्त संग्रह

    ज्योति ने 100 मीटर दौड़ में पाया पहला स्थान, प्रिया 200 मीटर में दूसरे स्थान पर

    एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    गांधी-शास्त्री जयंती पर चंद्रभानु रमाकांत चौधरी फाउंडेशन में स्मृति सभा आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.