नारी और पुरुषों के समान अधिकारों की हमारे देश में लाख दुहाई दी जाती है. बेटी और बेटे में कोई फर्क नहीं होने के जोर-शोर से कसीदे पढ़े जाते हैं, लेकिन हकीकत में कितना फर्क है, यह इस बार दुर्गा अष्टमी पर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में देखने को मिला. यहां शूलिनी देवी का प्रसिद्ध मंदिर है. शनिवार को हवन यज्ञ में जब महिला आईएएस अधिकारी रितिका जिंदल ने हिस्सा लेना चाहा तो मंदिर के संचालकों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया.परम्पराओं का हवाला देते हुए कहा गया कि मंदिर में महिलाओं को आने की अनुमति है, लेकिन…
Author: Devanand Singh
बल्लभगढ़.हरियाणा के बल्लभगढ़ में निकिता नामक युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी तौसीफ समेत दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसी बीच पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया है कि उसने निकिता की हत्या क्यों की है. उसने यह भी बताया कि निकिता से उसकी हाल ही में फोन पर बातचीत कब हुई थी. दरअसल, निकिता नाम की युवती की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या होने के बाद दिल्ली से सटे इस शहर का माहौल गरमा गया है. कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार सड़क पर बैठ गया था. परिवार ने…
मुंबई. दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंगलवार को रेड मारी. सूत्रों के मुताबिक, करिश्मा के घर से ड्रग्स की कंजप्शन क्वांटिटी बरामद हुई है. इसके बाद उन्हें फिर से पूछताछ के लिए NCB ने समन भेजा गया है. NCB इससे पहले भी करिश्मा से दो बार पूछताछ कर चुकी है. एक बार दीपिका पादुकोण के सामने बैठाकर करिश्मा से पूछताछ की गई थी. जानकारी के मुताबिक, करिश्मा अपने घर पर नहीं मिली. इसके बाद NCB ने घर पर समन चस्पा कर दिया. NCB सूत्रों की माने तो करिश्मा का नाम कुछ ड्रग्स पैडलर…
पुणे. महाराष्ट्र के पुणे शहर के मालवाडी पुलिस स्टेशन में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ उसे नपुंसक बनाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है. पीडि़त एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. 27 साल के इंजीनियर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि इसी साल मार्च में उसकी शादी हुई थी. उसकी पत्नी (25) भी एक इंजीनियर है. शादी के बाद लॉकडाउन लग गया और वे हनीमून पर नहीं जा सके. लॉकडाउन खुलने के बाद दोनों 18 अक्टूबर को महाबलेश्वर पहुंचे और वहां एक होटल में रुके. इसी होटल में पत्नी का ब्वॉयफ्रेंड (22)…
बीजिंग. चीन ने मंगलवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से कहा कि वह बीजिंग एवं क्षेत्र के देशों के बीच कलह का बीज बोना बंद करें जिससे क्षेत्र की शांति और स्थिरता प्रभावित होती है. पोम्पियो उच्च स्तरीय वार्ता के लिए फिलहाल भारत की यात्रा पर हैं ताकि संपूर्ण सुरक्षा संबंधों और हिंद प्रशांत क्षेत्र में सामरिक सहयोग को मजबूत किया जा सके. पोम्पियो अमेरिका-भारत टू प्लस टू वार्ता के लिए रक्षा मंत्री मार्क टी. एस्पर के साथ सोमवार को भारत पहुंचे. भारत दौरे के बाद पोम्पियो श्रीलंका और मालदीव के दौरे पर भी जाने वाले हैं. पोम्पियो…
नई दिल्ली. दिल्ली हाई कोर्ट ने कोयला घोटाले के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे की तीन साल की जेल की सजा को निलंबित कर दिया है. बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने कल ही झारखंड में 1999 में कोयला खदान आवंटन में अनियमितताओं के एक मामले में दिलीप रे को तीन साल की सजा सुनाई थी. दिलीप रे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कोयला मंत्री थे. विशेष न्यायाधीश भरत पराशर ने कोयला मंत्रालय के तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप कुमार बनर्जी और नित्या नंद गौतम और कैस्ट्रॉन टेक्नोलॉजी लिमिटिड (सीटीएल) के निदेशक महेन्द्र कुमार अग्रवाल को भी…
तिरुवनंतपुरम. सब्जियों के लिए न्यूनतम मूल्य तय करनेवाला देश का पहला राज्य केरल बन गया है. सब्जियों का यह न्यूनतम या आधार मूल्य, सब्जियों की उत्पादन लागत से 20 प्रतिशत अधिक होगा. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह योजना एक नवंबर से प्रभावी होगी. योजना की ऑनलाइन शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि यह पहला मौका है, जब केरल में उत्पादित 16 किस्मों की सब्जियों के लिए आधार कीमत तय की गयी थी. उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य द्वारा यह पहली ऐसी पहल है, जो किसानों को राहत और सहायता प्रदान करेगी.…
नई दिल्ली. भारत में फेसबुक की टॉप एग्जिक्युटिव आंखी दास ने इस्तीफा दे दिया है. वह भारत में पब्लिक पॉलिसी की प्रमुख हैं. मंगलवार 27 अक्टूबर को उन्होंने ये इस्तीफा उन आरोपों के कुछ महीनों बाद दिया है, जिसमें उन पर आरोप लगाया गया था कि वह फेसबुक की कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी में भारतीय जनता पार्टी का पक्ष लेते हुए हस्तक्षेप कर रही हैं. हालांकि, फेसबुक ने उन आरोपों को खारिज कर दिया था. आंखी दास के इस्तीफे के बाद उनके करीबी लोगों ने कहा है कि उनके इस्तीफे का उन पर हाल में लगे आरोपों से कुछ लेना-देना नहीं…
ग्वालियर. बीजेपी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि उन्होंने अपने पूर्व सहयोगी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट से ग्वालियर में मुलाकात की और उपचुनाव में प्रचार के लिए मध्य प्रदेश आने पर उनका स्वागत है. पायलट कांग्रेस के प्रचार अभियान में शामिल होने के लिए ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार 27 अक्टूबर की सुबह ग्वालियर पहुंचे. मार्च महीने में ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया ने कहा, मैं उनसे ग्वालियर में मिला और उनका स्वागत किया. ग्वालियर राजघराने के वंशज सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में सबका स्वागत करने की परंपरा…
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चंद घंटों बाद शुरू हो जोगा. पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी. कुल 1066 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 114 महिला और 952 पुरुष हैं. आठ मंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है. लोकजनशक्ति पार्टी यानी के 42 प्रत्याशी मैदान में हैं. इसी इलाके से पिछली बार (2015 के विस चुनाव में) लालू की पार्टी राजद के 27 विधायक जीतकर आए थे. पहली बार विधानसभा चुनाव में अपने गठबंधन का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव के लिए भी पहला दौर…
