Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NCB की दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर रेड, ड्रग्स बरामद, समन भेजा
    Breaking News Headlines सिनेमा

    NCB की दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर रेड, ड्रग्स बरामद, समन भेजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंगलवार को रेड मारी. सूत्रों के मुताबिक, करिश्मा के घर से ड्रग्स की कंजप्शन क्वांटिटी बरामद हुई है. इसके बाद उन्हें फिर से पूछताछ के लिए NCB ने समन भेजा गया है. NCB इससे पहले भी करिश्मा से दो बार पूछताछ कर चुकी है. एक बार दीपिका पादुकोण के सामने बैठाकर करिश्मा से पूछताछ की गई थी.

    जानकारी के मुताबिक, करिश्मा अपने घर पर नहीं मिली. इसके बाद NCB ने घर पर समन चस्पा कर दिया. NCB सूत्रों की माने तो करिश्मा का नाम कुछ ड्रग्स पैडलर ने अपनी पूछताछ के दौरान लिया था.

    कल करिश्मा को पूछताछ के लिए बुलाया है- जोनल डायरेक्टर

    NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया, “हमने करिश्मा के पड़ोसियों, दफ्तर, परिचितों सभी को करिश्मा के समन की जानकारी दे दी है. कल सुबह उन्हें पूछताछ के लिए NCB ऑफिस बुलाया गया है. आगे की इन्वेस्टिगेशन जारी है. इससे ज्यादा डिटेल्स शेयर नही कर सकते.

    दीपिका और करिश्मा की ड्रग्स चैट सामने आई थी

    कुछ दिनों पहले दीपिका और करिश्मा के बीच ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत भी सामने आई थी. दीपिका-करिश्मा के बीच यह बातचीत 28 अक्टूबर 2017 को हुई थी. करिश्मा से हो रही बातचीत में दीपिका ने hash और weed जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. प्रतिबंधित ड्रग्स से जुड़ी भाषा में hash का इस्तेमाल हशीश के लिए होता है.

    हालांकि, दोनों के बीच हुई बातचीत में यह साफ नहीं है कि ‘hash’ और ‘weed’ का इस्तेमाल किसके लिए हो रहा है. इन ड्रग्स की मात्रा का भी जिक्र नहीं है, लेकिन ये वॉट्सऐप चैट दीपिका की मुश्किलें बढ़ा देने के लिए काफी हैं.

    ऐसे करिश्मा से दीपिका तक पहुंचा ड्रग्स कनेक्शन

    दीपिका की मैनेजर के रूप में काम करने वाली करिश्मा प्रकाश ‘क्वान’ नाम की एक सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी में काम करती हैं. यह कंपनी 40 से ज्यादा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को टैलेंट मैनेजर मुहैया करवाती है. रिया चक्रवर्ती की मैनेजर जया साहा भी इसी कंपनी के लिए काम करती हैं. जया, करिश्मा की सीनियर हैं. NCB, CBI और ED की टीम जया से कई बार पूछताछ कर चुकी है. जांच के दौरान NCB को जया और करिश्मा के बीच हुई चैट का पता चला. इसके बाद मामला दीपिका तक पहुंचा.​​​​

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंजीनियर पति का आरोप- ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर नपुंसक बनाना चाहती थी पत्नी, ऐसे हुआ खुलासा
    Next Article तौसीफ ने कुबूली निकिता की हत्या, कहा- ये मेरी गिरफ्तारी का बदला

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.