Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तौसीफ ने कुबूली निकिता की हत्या, कहा- ये मेरी गिरफ्तारी का बदला
    Breaking News Headlines अपराध

    तौसीफ ने कुबूली निकिता की हत्या, कहा- ये मेरी गिरफ्तारी का बदला

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बल्लभगढ़.हरियाणा के बल्लभगढ़ में निकिता नामक युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी तौसीफ समेत दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसी बीच पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया है कि उसने निकिता की हत्या क्यों की है. उसने यह भी बताया कि निकिता से उसकी हाल ही में फोन पर बातचीत कब हुई थी.

    दरअसल, निकिता नाम की युवती की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या होने के बाद दिल्ली से सटे इस शहर का माहौल गरमा गया है. कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार सड़क पर बैठ गया था. परिवार ने दिल्ली-मथुरा हाईवे को जाम कर दिया था. हालांकि बाद में पीड़ित परिवार फरीदाबाद-मथुरा हाईवे से हट गया.

    इसी बीच आरोपी तौसीफ ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसने कहा कि मैंने उसे मार डाला क्योंकि वह किसी और से शादी करने वाली थी. तौसीफ ने यह भी कबूला कि 24 और 25 तारीख की मध्य रात में दोनों की लंबी बातचीत हुई. कॉल 1000 सेकंड से अधिक समय तक चली. तौसीफ का कहना है कि मैं अपनी मेडिकल की पढ़ाई नहीं कर पाया क्योंकि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया था.

    क्या है मामला

    जानकारी के मुताबिक, रोजका मेव निवासी तौसीफ नाम का युवक 12वीं कक्षा तक निकिता के साथ पढ़ा था. वह उस पर दोस्ती के लिए दबाव डालता था. आरोपी ने साल 2018 में छात्रा का अपहरण भी किया था, लेकिन बाद में समझौता हो गया था.निकिता के परिवार का कहना है कि यह लड़का कई साल से निकिता को तंग कर रहा था. हमने 2018 में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद लड़के के परिवारवालों ने हाथ-पैर जोड़ लिए. हमने भी सोचा और मामला वापस ले लिया. उसके बाद कोई दिक्कत नहीं थी.

    परिवार की तरफ से यह भी बताया गया कि तौसीफ कुछ दिनों से लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था. सोमवार शाम को लड़की पेपर देकर बाहर निकल रही थी. तौसीफ आया और जबरदस्ती गाड़ी में खींचने लगा. जब लड़की नहीं मानी तो उसने गोली मार दी. न तो लड़की, न परिवार और न कोई और, शादी के पक्ष में था.

    तौसीफ के दादा कबीर अहमद विधायक रह चुके हैं. तौसिफ का चचेरा भाई आफताब अहमद मेवात जिले की नूंह सीट से कांग्रेस विधायक है. आफताब अहमद के पिता खुर्शीद अहमद, हरियाणा के पूर्व मंत्री रह चुके हैं. तौसिफ के सगे चाचा जावेद अहमद इस बार सोहना विधानसभा से बीएसपी की टिकट पर चुनाव लड़े और हार गए.

    फिलहाल मामले को लेकर फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है, जिसके लिए एसआईटी गठित कर दी गई है और राजपत्रित स्तर के अधिकारी इसकी जांच करेंगे. उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की कोशिश रहेगी.

    बता दें कि, मर्डर की घटना को तब अंजाम दिया गया जब निकिता परीक्षा देकर कॉलेज से घर लौट रही थी. बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा निकिता परीक्षा देकर जैसे ही कॉलेज से निकली बल्लभगढ़ में कुछ युवक उसे अपनी आई20 कार में जबरन खींचने की कोशिश करने लगे. इस परिस्थिति में भी निकिता डरी नहीं और बहादुरी से उनका विरोध करती रही.

    निकिता की सहेली ने भी अपनी दोस्त को बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन उसी वक्त आरोपी का दोस्त बंदूक दिखाकर उसे धमकाने लगा. आखिरकार दोनों आरोपी युवक उसे कार में जबरन खींचने में नाकाम रहे तो गुस्से में उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNCB की दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर रेड, ड्रग्स बरामद, समन भेजा
    Next Article शूलिनी देवी मंदिर में महिलाओं के यज्ञ करने पर था बैन, IAS रितिका ने बदलवाई परंपरा

    Related Posts

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.