नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेरा वीक के इंडिया एनर्जी फोरम को संबोधित करते हुए स्वीकार किया कि वित्त वर्ष 2020-21 में देश के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर नकारात्मक या शून्य के करीब रह सकती है. हालांकि, इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में अब सुधार के संकेत मिलने लगे हैं. उन्होंने कहा कि 2020-21 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 23.9 फीसदी की तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी की वृद्धि दर नकारात्मक रह सकती है. मिल रहे अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत वित्त मंत्री सीतारमण ने…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार 27 अक्टूबर को उस जनहित याचिका में हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया जिसमें सभी राज्यों को केंद्र सरकार के हालिया कृषि कानूनों को लागू करने के निर्देश देने की मांग की गई थी. सीजेआई ने कहा- क्षमा कीजिए, हम याचिका में हस्तक्षेप करने से इन्कार करते हैं प्रधान न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, क्षमा कीजिए, हम याचिका में हस्तक्षेप करने से इन्कार करते हैं. हिंदू धर्म परिषद की ओर से दाखिल इस जनहित याचिका में मांग की गई है कि सभी राज्यों को कृषक उपज व्यापार एवं वाणिज्य…
मुंबई. सभी को अपनी शादी से सरप्राइज कर देने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ पति रोहनप्रीत सिंह के साथ मुंबई लौट आई हैं. एयरपोर्ट पर इस प्यारे कपल का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला. खासतौर से नेहा का इस दौरान दूसरी दुल्हनों से हटकर एकदम मॉर्डन स्टाइल नजर आया, जो सरप्राइजिंग होने के साथ ही इम्प्रेसिव भी था. वैसे असली हाईलाइट तो सिंगर के चेहरे पर दिखती स्माइल थी, जो उनकी खुशी को साफ बयां कर रही थी. एक ओर जहां दीपिका से लेकर प्रियंका तक शादी के बाद अपने पहले एयरपोर्ट लुक के लिए ट्रडिशनल वेअर पहने दिखे थे, तो…
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने अनलॉक-5 की गाइडलाइंस 30 नवंबर तक प्रभावी रहने की घोषणा की है. मंगलवार 27 अक्टूबर को इस संबंध में गृह मंत्रालय ने आदेश भी जारी कर दिया. केंद्र ने कहा है कि 50 प्रतिशत सीटों के साथ सिनेमा, थियेटर और मल्टीप्लेक्स खोलने समेत ऐसी तमाम गतिविधियों की इजाजत देने वाली मौजूदा गाइडलाइंस अब अगले पूरे महीने प्रभावी रहेगी. हालांकि कंटेनमेंट जोन में पहले की तरह सख्ती बरकरार रहेगी. इससे पहले विभिन्न गतिविधियों की इजाजत देने वाली गाइडलाइंस 30 सितंबर को जारी की गई थी, जो 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहने वाली थी. गाइडलाइंस में साफ…
नई दिल्ली. अगले महीने से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन टीम में रोहित शर्मा का नाम नहीं है. कहा जा रहा है कि हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते रोहित फिट नहीं हैं. ऐसे में वो आईपीएल के बाकी मैचों से भी बाहर हो सकते हैं. इस बीच बीसीसीआई ने कहा कि उनकी इंजरी को मेडिकल टीम मॉनिटर करेगी, लेकिन उनकी चोट किस तरह की है और फिलहाल उनकी क्या हालत है इसको लेकर न तो बीसीसीाई की तरफ और ही मुंबई इंडियंस की तरफ से कुछ भी कहा गया है.…
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार 27 अक्टूबर को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत 18 और आतंकियों की लिस्ट जारी कर दी. इनमें पाकिस्तान स्थित हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन और भटकल बंधु (रियाज और इकबाल) शामिल हैं. लिस्ट में शामिल सभी आतंकवादी पाकिस्तान में छिपे बैठे हैं. इनमें शामिल हैं साजिद मीर (लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर और 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मुख्य योजनाकारों में से एक), युसूफ मुजम्मिल (26/11 के मुंबई आतंकी हमले के आरोपियों में से एक लश्कर का आतंकी), अब्दुर रहमान मक्की (लश्कर प्रमुख हाफिज सईद के बहनोई), इब्राहिम अतहर और यूसुफ अजहर (1999 में…
पटना. बख्तियारपुर में पीपा पुल के पास गंगा नदी में एक महिला के साथ दो बच्चों का शव बरामद किया गया है. घटना सालिमपुर थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार आधी रात को महिला ने पेट में रस्सी से दोनों बच्चों को बांधकर छलांग लगाई. मृतक की पहचान सैदपुर निवासी मीनू देवी के रूप में की गई है. उनके साथ आलोक कुमार (4 साल), अन्नु कुमारी (2 साल) का शव बरामद किया गया है. मीनू की मां रितु देवी ने परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. कराय परसुराय में मीनू का मायका है. पारिवारिक कलह से तंग आकर…
जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक होटल में 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते कांस्टेबल को एंट्री करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया कांस्टेबल श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाने में तैनात है. रिश्वत की यह रकम एनडीपीएस एक्ट के एक मुकदमे में यूपी के एक दवा कारोबारी के भतीजे को आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी गई थी. इससे पहले कांस्टेबल कारोबारी से 16 लाख रुपए की रिश्वत ले चुका था. रिश्वत के इस खेल में जवाहर नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार सियाग भी शामिल था. वह झुंझुनूं का रहने वाला है. एंटी करप्शन ब्यूरो…
नई दिल्ली. देश में कोरोना के एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है. सोमवार को इसमें 28 हजार 132 की कमी आई. यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है. इससे पहले 21 सितंबर को सबसे अधिक 28 हजार 653 एक्टिव केस कम हुए थे. कुल संक्रमितों की बात करें तो यह आंकड़ा 79 लाख 44 हजार 128 हो गया है. सोमवार को 35 हजार 932 मामले सामने आए. 98 दिन बाद ऐसा है, जब 40 हजार से कम केस रिपोर्ट हुए. इससे पहले 21 जुलाई को &9 हजार 170…
नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के खतरे के बावजूद रेल यात्रियों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है. इसका एक बड़ा करण त्योहारों का सीजन भी है. दिवाली और बिहार सहित पूर्वांचल इलाके में मनाए जाने वाले छठ पूजा को देखते हुए यात्रियों की तादाद और बढऩे की उम्मीद है. खासकर बिहार जाने वाले छात्रों की संख्या में अगले कुछ दिनों में तेजी से वृद्धि होगी. इसे देखते हुए भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर चुकी है. इस बार छठ पूजा 18 नवंबर से 21 नवंबर के बीच है. ऐसे में बिहार जाने वाली ट्रेनों की संख्या में…
