Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला झोलाछाप डॉक्टर ने ली जान
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला झोलाछाप डॉक्टर ने ली जान

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला झोलाछाप डॉक्टर ने ली जान

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    सरायकेला जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना से उबर रहे एक युवक की कथित तौर पर फिजियोथैरेपी के दौरान इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मौत हो गई. घटना के बाद उपचार कर रहा व्यक्ति अपना चप्पल, झोला और अन्य सामान मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान सीनी निवासी श्यामल मजूमदार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, 4 मार्च को रांची में हुई सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे. लंबे इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और वह अपने घर लौट आए थे. इसके बाद वे नियमित रूप से एक निजी फिजियोथैरेपिस्ट प्रकाश प्रजापति से उपचार करा रहे थे. परिजनों का आरोप है कि गुरुवार को उपचार के दौरान श्यामल मजूमदार ने अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत की.

    इसके बाद फिजियोथैरेपी कर रहे व्यक्ति ने उन्हें एक इंजेक्शन लगाया. इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. आरोप है कि घटना के बाद उपचार कर रहा व्यक्ति अपना चप्पल, झोला और अन्य सामान मौके पर छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही सीनी ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के पिता सुखदेव मजूमदार ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत इलाज में लापरवाही के कारण हुई है. उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि वह निर्दोष होता तो घटनास्थल से फरार नहीं होता. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जिले में कथित झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, संबंधित व्यक्ति की योग्यता, वैधानिक अनुमति और इंजेक्शन देने के अधिकार से जुड़े तथ्य पुलिस जांच का विषय हैं और इनकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा
    Next Article केस वापस लेने का दबाव! पीड़ित के घर आधी रात हमला, तोड़फोड़ और धमकी; कार्रवाई नहीं होने का आरोप

    Related Posts

    आदित्यपुर में रेलवे की जमीन पर बने अतिक्रमण क्षेत्र में हंगामा, मारपीट के बाद दुकानों में तोड़फोड़

    July 16, 2026

    मानगो-ओलीडीह में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के औजार और सामान बरामद

    July 16, 2026

    केस वापस लेने का दबाव! पीड़ित के घर आधी रात हमला, तोड़फोड़ और धमकी; कार्रवाई नहीं होने का आरोप

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में रेलवे की जमीन पर बने अतिक्रमण क्षेत्र में हंगामा, मारपीट के बाद दुकानों में तोड़फोड़

    मानगो-ओलीडीह में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के औजार और सामान बरामद

    केस वापस लेने का दबाव! पीड़ित के घर आधी रात हमला, तोड़फोड़ और धमकी; कार्रवाई नहीं होने का आरोप

    सरायकेला झोलाछाप डॉक्टर ने ली जान

    श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    सरायकेला के लखनासिंह घाटी में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल

    सदर अस्पताल लापरवाही से प्रसूता की मौत, सड़क जाम पर हंगामा

    बगहा में 10 फीट का जहरीला कोबरा घर में घुसा, महिला सर्प मित्र ने साहस दिखाकर किया रेस्क्यू

    प्रतिबिंब ऐप की सूचना पर छापेमारी, बोकारो में 9 साइबर ठग दबोचे

    थाना चौक पर दिनदहाड़े चाकूबाजी, पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.