Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेट में रस्सी बांधकर दो बच्चों के साथ महिला ने गंगा में लगाई छलांग, मिले तीनों के शव
    Breaking News Headlines बिहार

    पेट में रस्सी बांधकर दो बच्चों के साथ महिला ने गंगा में लगाई छलांग, मिले तीनों के शव

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बख्तियारपुर में पीपा पुल के पास गंगा नदी में एक महिला के साथ दो बच्चों का शव बरामद किया गया है. घटना सालिमपुर थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार आधी रात को महिला ने पेट में रस्सी से दोनों बच्चों को बांधकर छलांग लगाई. मृतक की पहचान सैदपुर निवासी मीनू देवी के रूप में की गई है. उनके साथ आलोक कुमार (4 साल), अन्नु कुमारी (2 साल) का शव बरामद किया गया है.

    मीनू की मां रितु देवी ने परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. कराय परसुराय में मीनू का मायका है. पारिवारिक कलह से तंग आकर छलांग लगाने की बात कही जा रही है. पुलिस मामले की जांच में लग गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ जारी है.

    पारिवारिक कलह से तंग आ चुकी थी मुन्नी

    सालिमपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी अजीत कुमार की पत्नी 24 वर्षीय मुन्नी देवी पारिवारिक कलह से तंग थी. पति पत्नी में अक्सर विवाद होता था. सोमवार की देर रात भी मुन्नी देवी का उसके पति के साथ विवाद हुआ था. इसके बाद गंगा नदी पर बने पीपा पुल के पास से उसका शव बरामद हुआ है. आसपास के लोगों का कहना है कि पहले भी मुन्नी कई बार जान देने की कोशिश कर चुकी है.

    पुलिस भी इस मामले को अभी संदेहास्पद मान रही है. पुलिस ग्यासपुर गांव में पीपा पुल के पास से तीनों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. सालिमपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला खुदकुशी या अन्य भी कुछ हो सकता है. पुलिस की टीम मामले की छानबीन कर रही है.

    झमटिया घाट पर मिला समस्तीपुर के फिरोज का शव

    बेगूसराय में झमटिया घाट स्थित बाया नदी से मंगलवार को 25 वर्षीय युवक का शव मिला है. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के मऊ-धनेशपुर गांव निवासी मो. शमीम के पुत्र फिरोज के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजयपुर के होटल में कानपुर के कारोबारी से 10 लाख की रिश्वत लेते पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, थाना प्रभारी फरार
    Next Article केंद्र सरकार ने जारी की 18 आतंकियों की लिस्ट, इन-इन टेरेरिस्ट के नाम हैं शामिल

    Related Posts

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    June 6, 2026

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    June 6, 2026

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.