नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज पार्टी के 23 असंतुष्ट नेताओं के साथ मुलाकात करेंगी. ये मुलाकात सोनिया गांधी सुबह दस बजे अपने आवास 10 जनपथ पर करेंगी. सोनिया गांधी के साथ होनेवाली मीटिंग में पार्टी के वे 23 नेता होंगे जिन्होंने पार्टी में मूलभूत बदलाव के लिए चि_ी लिखी थी. इस मीटिंग में कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आज़ाद, आनंद शर्मा, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, पृथ्वीराज च्वहाण के साथ ही पी चिदंबरम, अशोक गहलोत, कमलनाथ, केसी वेणुगोपाल और पवन कुमार बंसल भी मौजूद रहेंगे. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी से कुछ ऐसे नेता भी मिल…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच गया है. हालांकि देश में लगातार छठवें दिन कोरोनो के 30 हजार से कम मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 25,152 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 347 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है. हालांकि राहत की बात है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 29,885 मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ हो गए हैं. इनमें से अब तक 1,45,136 लोगों की मौत हो…
धनबाद. झारखंड के धनबाद में झरिया की जलती कोयला खदान में शुक्रवार को उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब सुबह शौच के लिए गई एक 35 वर्षीय महिला के पैर के नीचे की पूरी जमीन ही धंस गई और वह गड्ढे में वह समा गई. तीन बच्चों की मां इस महिला की मौके पर ही मौत हो गई. सिंदरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 7:30 बजे कल्याणी देवी नामक महिला शौच होने के लिए खुली खदान की ओर गई जहां एकाएक उसके पैरों के नीचे की जमीन…
लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में एक लाख 58 हजार से अधिक बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल हैं. एक करोड़ 80 लाख से अधिक यानि दिल्ली की जितनी आबादी है, उतना हमारे यहां बेसिक शिक्षा परिषद में बच्चे पढ़ते हैं. सीएम योगी ने ये बातें 97,663 स्वयं सहायता समूहों और उनके संगठनों को 445 करोड़ 92 लाख की पूंजीकरण धनराशि के आनलाइन हस्तांतरण के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के ड्रेस निर्माण में प्रदेश में बहुत सारे जिलों ने अच्छा काम किया है. खासतौर पर प्रयागराज में 17 हजार…
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार की रात राज्य के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंच गए हैं. उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस बगावत के दौर से गुजर रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि तृणमूल कांग्रेस और राज्य मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का पद छोडऩे वाले प्रभावशाली नेता सुवेंदु अधिकारी, शीलभद्र दत्ता और जितेंद्र तिवारी जैसे तृणमूल कांग्रेस के कुछ असंतुष्ट नेता, शाह के बंगाल दौरे के दौरान भाजपा में शामिल होंगे.…
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के नाम का ऐलान किया. प्रदेश सचिव मीनाक्षी श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के अनुसार कार्यकर्ताओं ने भी संजय सिंह को ही मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की मांग की है. आप यूपी में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के…
नई दिल्ली. ब्लूमबर्ग के मुताबिक उदय कोटक विश्व के सबसे अमीर बैंकर हैं जिनकी कुल संपत्ति 16 अरब डॉलर है. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स पर 18 दिसंबर को उपलब्ध डेटा के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 16 अरब डॉलर है. विश्व के वे 125वें सबसे अमीर शख्स हैं. इस साल उनकी संपत्ति में 1.24 अरब डॉलर का उछाल आया है. उदय कोटक मूल रूप से पश्चिमी गुजरात के रहने वाले हैं. 1985 में उन्होंने इन्वेस्टमेंट कंपनी की शुरुआत की थी. इसके लिए उन्होंने 30 लाख रुपये का जुगाड़ अपने परिवार और दोस्तों से किया था. बाद में उन्होंने महिंद्रा ग्रुप से पार्टनरशिप…
एडिलेड. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोटिंग ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को हल्के में लेने का खामियाजा भुगतना पड़ा है. रविचंद्रन अश्विन के अंतिम एकादश में शामिल किए जाने पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे. लेकिन इस ऑफ स्पिनर ने अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए एडिलेड टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्टेलियाई बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को एक रन के स्कोर पर चलता कर दिया. उसके बाद अश्विन ने ट्रेविस हेड और कैमरून…
इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुई राज्य सशस्त्र बल (एसएएफ) के सिपाही और उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उन्हीं की नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या करना कबूल किया है. पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायण चारि मिश्र ने बताया कि कल सुबह पुलिस को आरक्षक ज्योति प्रसाद शर्मा (45) और उनकी पत्नी नीलम (43) का रक्तरंजित शव उनके रुक्मणि नगर स्थित निवास स्थान से मिला था. पुलिस की जांच में मृतक दम्पत्ति की नाबालिग बेटी का एक पत्र भी मौका से…
कोलकाता . बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की बेहद चर्चित सांसद हैं. नुसरत अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और उनका ट्रेडिशनल लुक अक्सर ही विवादों से घिरा रहता है. नुसरत ने एक हिंदू बिजनेसमैन से शादी रचाई है जिस कारण उन्हें लोग जमकर ट्रोल करते हैं. लेकिन नुसरत ने ट्रोलर्स की परवाह किए बगैर मजे में अपनी जिंदगी जीती हैं. 2019 में नुसरत जहां को पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से सांसद चुना गया था. तब से अभी तक नुसरत सक्रिय राजनीति का हिस्सा हैं. लेकिन एक समय ऐसा था जब…
