Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में 1 करोड़ के पार पहुंचा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा, 95.50 लाख लोग हुये स्वस्थ
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    देश में 1 करोड़ के पार पहुंचा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा, 95.50 लाख लोग हुये स्वस्थ

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच गया है. हालांकि देश में लगातार छठवें दिन कोरोनो के 30 हजार से कम मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 25,152 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 347 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है. हालांकि राहत की बात है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 29,885 मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ हो गए हैं. इनमें से अब तक 1,45,136 लोगों की मौत हो गई है. कुल एक्टिव केस घटकर 3.8 लाख हो गए. अब तक कुल 95.50 लाख लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार 18 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16 करोड़ कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत है. 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं.

    वहीं राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले 22 दिनों से लगातार कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हो रही हैं. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट 95 प्रतिशत से ज्यादा है. एक्टिव केस 3.5 प्रतिशत से भी कम है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में जमीन धंसने से जलती कोयला खदान में समा गई महिला, जलने से मौत
    Next Article संगठन में बदलाव की मांग करने वाले असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं से आज मुलाकात करेंगी सोनिया गांधी

    Related Posts

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    June 26, 2026

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    June 26, 2026

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.