आंगनवाड़ी सेविका द्वारा सभी आंगनवाड़ी केन्द्र तथा लाभार्थी के घर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस बछवारा : बच्चों को बेहतर पोषण प्रदान कराने के उद्देश्य से प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में अन्नप्राशन दिवस मनाया गया. जिसमें 6 माह से ऊपर के बच्चों को अनुपूरक आहार का सेवन कराया गया. जानकारी अनुसार पोषक क्षेत्र के शिशुओ को खीर खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस दौरान धात्री माताओं को भी पूरक पोषाहार एवं साफ़- सफाई के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई. अन्नप्राशन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं को पोषण की भी जानकारी दी गई. साथ ही…
Author: Devanand Singh
बेगूसराय में 2पिस्तौल 4 जिंदा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार बेगूसराय/अजय शास्त्री बेगूसराय पुलिस को आज उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने के दौरान तीन कुख्यात अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के के एघु मैं तीनों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे तभी मुफ्फसिल थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली और मौके वारदात से छापेमारी किया तो तीन अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। इस अपराधी के पास से एक पिस्टल एक रिवाल्वर चार जिंदा कारतूस…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष खॉ के अध्यक्षता में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में मंत्री झारखंड सरकार बन्ना गुप्ता के स्वागत में आयोजित किया गया। अभिनंदन समारोह का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं माननीय मंत्री आपदा प्रबंधन विभाग बन्ना गुप्ता के द्वारा जनहित में एेतिहासिक घोषणा किया गया कि “दुर्घटना में मृतक के परिजन को एक लाख रू० मुआवजा आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार प्रदान करेगी” अभिनंदन समारोह में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष बिजय खॉ ने जिला कमिटी के व्दारा पगड़ी पहना कर स्वागत किया तथा संबोधन में…
बहरागोड़ा में आर्चरी प्रशिक्षण केंद्र के लिए टीम ने किया दौरा झारखंड सरकार के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी की बहुप्रतीक्षित माँग के आलोक में बहरागोड़ा में आर्चरी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने को लेकर शनिवार को जिला तीरंदाजी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। इस दौरान टीम ने बहरागोड़ा में प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया एवं भूमि कागज़ातों तथा स्थानीय प्रतिनिधियों से इस आशय में जरूरी विमर्श किया। आर्चरी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने को लेकर जरूरी अहर्त्याओं की समीक्षा और प्राक्कलन तैयार करने के बाद टीम इसकी प्रतिवेदन प्रदेश तीरंदाजी संघ एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को भी भेजेगी।…
एडिलेड. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड के एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. आज मैच के तीसरे दिन भारत अपनी दूसरी पारी खेल रहा है. मैच के दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में 244 रन बनाए. शमी चोटिल होने की वजह से रिटायर्ड आउट हो गए. इसी के साथ भारत की दूसरी पारी 36 रन पर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 90 रन की जरूरत है. भारत का यह टेस्ट क्रिकेट में सबसे न्यूनतम स्कोर है. इससे पहले भारत का न्यूनतम स्कोर 42…
वॉशिंगटन. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस कम्युनिकेशन और प्रेस स्टाफ की घोषणा कर दी है. बाइडेन की इस टीम में भारतीय मूल के वेदांत पटेल को भी जगह मिली है. पटेल को असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी बनाया गया है. खास बात है कि पटेल काफी समय से बाइडेन के साथ जुड़े हुए हैं. बाइडेन ने शुक्रवार को 16 लोगों की नियुक्ति का ऐलान किया है. वेदांत पटेल का जन्म भारत में हुआ. जबकि, उनकी परवरिश कैलिफोर्निया में हुई. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया-रिवरसाइड और फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में भी बाइडेन की तरफ…
पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोरोना की वैक्सीन के आने के बाद इसे बिहार में पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम की तरह ही लोगों को कोरोना की टीके उपलब्ध कराया जाएं. नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए. नीतीश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वह रोजाना कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की अपने जिले में समीक्षा करेंगे. साथ ही कोरोना की वैक्सीन बिहार में आने के बाद इसे सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मचारियों, नियोजित कर्मचारियों, दुकानदारों…
-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी * मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी विवाह पंचमी कहलाती है. * इस दिन प्रभु श्रीराम का सीता के संग शुभ विवाह हुआ था. * इस अवसर पर देश में कई जगहों पर उत्सव आयोजित किए जाते हैं, मंगल गीत गाए जाते हैं, सजावट होती है और खुशी मनाई जाती है. * इस दिन श्रीराम दरबार की स्थापना, पूजा-अर्चना से जीवन में उत्तम सफल प्रबंधन की क्षमता प्राप्त होती है. – आज का राशिफल – मेष राशि:- आज इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे, नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत…
अहमदाबाद. तमिलनाडु में सीबीआई की कस्टडी से 45 करोड़ रुपये का सोना गायब होने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब गुजरात के जामनगर में कस्टम डिपार्टमेंट के कार्यालय से 1 करोड़ 10 लाख रुपये का सोना गायब होने की शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस ने इस मामले में कस्टम डिपार्टमेंट के कुछ अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इन लोगों ने ही शुरुआत में इस मामले में चार साल तक लंबी आंतरिक जांच की थी. वहीं मामला सामने आने के बाद कस्टम विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. जामनगर बी डिविजन के…
अबु धाबी. पाकिस्तान पर भारतीय सेना का इस कदर खौफ छाया हुआ है कि उसे हर वक्त सर्जिकल स्ट्राइक का डर सताता रहता है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अबु धाबी में दावा किया है कि भारत पाकिस्तान पर फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला है. उन्होंने यह यह दावा अबु धाबी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए किया. उन्होंने दावा किया है कि देश की इंटेलिजेंस को इस बारे में जानकारी मिली है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी है कि भारत ने इसके लिए…
