Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात में कस्टम विभाग की कस्टडी से गायब हुआ 1.10 करोड़ का सोना, मचा हड़कंप
    Breaking News Headlines

    गुजरात में कस्टम विभाग की कस्टडी से गायब हुआ 1.10 करोड़ का सोना, मचा हड़कंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद. तमिलनाडु में सीबीआई की कस्टडी से 45 करोड़ रुपये का सोना गायब होने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब गुजरात के जामनगर में कस्टम डिपार्टमेंट के कार्यालय से 1 करोड़ 10 लाख रुपये का सोना गायब होने की शिकायत दर्ज की गई है.

    पुलिस ने इस मामले में कस्टम डिपार्टमेंट के कुछ अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इन लोगों ने ही शुरुआत में इस मामले में चार साल तक लंबी आंतरिक जांच की थी. वहीं मामला सामने आने के बाद कस्टम विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

    जामनगर बी डिविजन के पुलिस अधिकारियों ने बताया सोना भुज कस्टम डिपार्टमेंट का था, जो साल 2001 में आए भूकंप के बाद जामनगर कार्यालय में रखा हुआ था. भुज कार्यालय जब कुछ दिन पहले सोना अपनी कस्टडी में लेने पहुंचा तो पता चला कि एक करोड़ 10 लाख रुपये के मूल्य का 2,156.722 ग्राम सोना कहीं गायब हो चुका है.

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार साल 2001 में कच्छ के भुज कस्टम डिपार्टमेंट ने भूकंप में इमारत गिरने की वजह से 3,149.398 ग्राम जब्त सोने को सुरक्षित जगह पर रखने का फैसला किया था. उस समय सोने को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी जामनगर कस्टम डिपार्टमेंट को सौंपी गई थी.

    साल 2016 में जब भुज कार्यालय की मरम्मत हो गई तो भुज कस्टम डिपार्टमेंट ने जामनगर कार्यालय से सील किए गए सोने को अपनी कस्टडी में ले लिया. जिस सूटकेस में सोने को रखा गया था, उसकी चाबी मांगी गई तो पता चला कि सूटकेस की चाबी कहीं खो गई है. इसके बाद सूटकेस का ताला तोड़ा गया. बाद में जब भुज कस्टम डिपार्टमेंट ने सोने की जांच की तो 3,149.398 ग्राम सोने में से 2,156.722 ग्राम सोना कम निकला.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के विदेश मंत्री का दावा, फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है भारत
    Next Article आज का दिन- शनिवार 19 दिसंबर 2020, श्रीराम-सीता का शुभ विवाह उत्सव मनाइएं… खुशियां पाइएं!

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.